---Advertisement---

Horoscope 7 September: मेष समेत इन राशि जातकों के लिए गुरुवार का दिन रहेगा परेशानी भरा, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Horoscope 7 September: मेष लेकर मीन राशि तक का दिन 7 सितंबर 2023 का काफी बेहतर होने वाला है। आईए जानते हैं कि आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 7, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope 7 September: मेष लेकर मीन राशि तक का दिन 7 सितंबर 2023 का काफी बेहतर होने वाला है। आईए जानते हैं कि आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो इनका दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। किसी खास व्यक्ति से धोखा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नोंकझुक हो सकती है। संतान को लेकर भी आपका मन संतुष्ट रहेगा। यदि आप बाहर की चीज खाते हैं तो इन चीजों से परहेज करें। अन्यथा आपको कष्ट उठाना पड़ेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों की बात करें तो इनका दिन काफी बेहतर होने वाला है। उनके मन को एक अच्छी सी शांति मिलेगी और मन काफी संतुष्ट रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से मन काफी प्रसन्न हो सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने की भी योजना बना सकते हैं। बुजुर्गों के साथ बैठकर बातचीत करें। इससे उनका मन लगा रहेगा। कुछ अनसुनी बातों की वजह से रिश्तों में दरार आ सकती है, इसलिए किसी भी प्रकार की गलतफहमी में ना रहे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों की बात करें तो इनका दिन थोडा थकावट भरा हो सकता है। काम के बीच में थोड़ा सा आराम जरूर करें। किसी व्यक्ति की बातों को लेकर आपका मन काफी चिंतित बना रहेगा। अपने मन की शांति के लिए धार्मिक किताबें पढ़ें और बच्चों को भी सुनाएं। जमीन या जयदाद से संबंधित कोई मामला अगर कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की बात करें तो इनका दिन थोड़ा भाग दौड़ भरा हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद ना करें। छोटी-छोटी बातों को दिल से ना लगाएं। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है, इसलिए आपको डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आपको आपके अधिकारियों का भी भरपूर साथ मिलेगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपकी मेहनत रंग लाएगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ आपका अच्छा संबंध बनेगा और सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्र अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान दें। भविष्य के लिए थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। यदि आप बिजनेस में साझेदारी करते हैं तो अपने पार्टनर पर पूरी तरह नजर रखें। संतान की ओर से संतुष्टि प्राप्त होगी और परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों की बात करें तो इनका दिन काफी मिला-जुला रह सकता है। आपके परिवार के संबंधियों में किसी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है, इसलिए किसी भी तरह की लड़ाई झगड़े से दूर ही रहे‌ यदि परिवार में किसी भी तरह की परेशानी है तो आप बड़ा कदम उठाने से बचें। छात्र वर्ग को एकाग्रता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अपने परिवार के किसी सदस्य को याद करके आपकी आंखें भी नम हो सकती हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो थोड़ी सावधानी जरूर बरतें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी बेहतर हो सकता है आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी एक्सपर्ट से सलाह लें सकते हैं। व्यापार करने के लिए तजुर्बे की आवश्यकता होती है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको हानि उठानी पड़ सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नोंकझुक हो सकती है। संतान के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों की बात करें तो इनका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपको किसी भी प्रकार की खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आप किसी शॉपिंग पर भी जा सकते हैं, लेकिन अपनी फिजूल खर्चो पर रोक लगाएं। भविष्य में धन संबंधी परेशानी हो सकती है। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया हुआ है तो वह आपसे वापस मांग सकता है। समस्याओं का समाधान मिलेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान का भी भरपूर साथ मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों की बात करें तो इनका दिन काफी व्यस्त हो सकता है। आप अपने पार्टनर पर किसी भी प्रकार का आंख बंद करके भरोसा ना करें, अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। आपके आस पड़ोस या किसी रिश्तेदार से बहस बाजी हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और संतान की ओर से भी आपका मन संतुष्ट रहेगा आपके खर्च भी अधिक बढ़ सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की बात करें तो इनको अपने कार्य क्षेत्र में भाग्य आजमाना होगा। व्यर्थ के कामों में लगने से आपका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो सकता है। यदि आप मानसिक रूप से तनाव में है तो कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। यदि आप कई दिनों से किसी बीमारी से पीड़ित है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। घर की महिलाओं की सेहत के लिए आप काफी चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में किसी प्रकार का मुनाफा होने के संकेत है।

मीन राशि

मीन राशि वालों की बात करें तो आपका दिन काफी ठीक-ठाक रहेगा। किसी बात को लेकर आपको अच्छी शांति मिलेगी। आप अपने बड़े अधिकारियों से किसी भी तरह के विवाद में ना पड़े। लगातार अपने कार्य क्षेत्र में मेहनत करते रहे। यदि आपका कहीं पर पैसा फंसा हुआ है तो वह भी वापस मिल सकता है। आपके परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लेकिन आपको हल्की-फुल्की समस्या हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 1 June 2026

मई 31, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rashifal 29 May 2026

मई 28, 2026

Rashifal 28 May 2026

मई 27, 2026

Rashifal 27 May 2026

मई 26, 2026