---Advertisement---

Horoscope Today 16 April 2023: इन जातकों को आज मिलेगी खुशखबरी, वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

ज्योतिष गणना के मुताबिक आज यानी 16 अप्रैल रविवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा, यहां जानिए आज के राशिफल में।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 16, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Horoscope Today 16 April 2023
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 16 April 2023: ज्योतिष गणना के मुताबिक आज यानी 16 अप्रैल रविवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा, यहां जानिए आज के राशिफल में। साथ ही जानिए वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

इस राशि के जातकों के आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज इन जातकों के कारोबार में वृद्धि होगी। आज आपको अप्रिय समाचार मिल सकता है जिससे आप दु:खी नजर आएंगे। आप अपने रूके हुए कामों को पूरा कर सकेंगे। अपनी वाणी के लिए आप सभी के प्रिय रहेंगे।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको आज रोजगार मिलने के संकेत हैं। आज आपको सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। कला और संगीत के क्षेत्र में आरती रुचि बढ़ सकती है। आप अपने संतान के भविष्य के लिए धन का निवेश करेंगे।

मिथुन राशि

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपके शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। साथ ही विदेशों में भी शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं। अगर आपने इससे पहले कभी निवेश किया हुआ है तो आज लाभ मिलने की उम्मीद है।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। आज आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से हो सकती है। उनसे मिलकर आपके बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के संकेत हैं। आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। व्यवसाय में आप कुछ नई योजनाओं को लागू करेंगे, ऐसी उम्मीद जताई गई है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। आपकी लव लाइफ भी आज बेहतर रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

तुला राशि

इस राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। आप आप अपने पसंदीदा कार्यों को कर पाएंगे। साथ ही मन में शांति और व्यवस्था के भाव रहेंगे। आपके ऊपर परिवार की अधिक जिम्मेदारी रहेगी, इसे आप ईमानदारी के साथ निभाएंगे। आपका रुका हुआ धन आज आपको मिल जाएगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन दूसरे दिनों के मुकाबले अच्छा बीतेगा। आज काफी खुश रहेंगे। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा। अपने पार्टनर को आज आप अपने दिल की बात बता सकते हैं। संतान को अच्छी नौकरी मिलने के कारण माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2023: खरमास खत्म लेकिन विवाह मुहूर्त के लिए करना होगा इतंजार, जानें कब से बजेगी शहनाई

धनु राशि

आपका दिन आज खुशियों से भरा हुआ रहेगा। नौकरी को लेकर शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं उनको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। जीवनासाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित नजर आएंगे।

मकर राशि

आज मकर राशि वाले जातकों का दिन सुखद रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। बदलते मौसम के कारण आपके सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज आप अपने व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असंतुष्ट रहेंगे।

कुंभ राशि

कु्ंभ राशि के जातकों का दिन आज बढ़िया बीतेगा। आज आप अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। घर की साज-सज्जा और मरम्मत पर भी काफी पैसे खर्च होंगे।

मीन राशि

इन जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया बीतेगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी यात्रा सफल होगी। आपको मित्र के सहायता से रोजगार मिलेगा। आपकी लव लाइफ भी बेहतर रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

PM Modi Uzbekistan Visit

अगस्त 30, 2026

Mohan Bhagwat

अगस्त 30, 2026

Nepal Floods

अगस्त 30, 2026

Rashifal 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026