---Advertisement---

Horoscope Today 17th June 2023: इन राशि जातकों की पलटेगी किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन

Horoscope Today 17th June 2023: राशिफल के अनुसार ही हमें दैनिक दिनचर्या का पता लगता है। आइए जानते हैं कि 17 जून 2023 का दिन किन राशियों के लिए अच्छा है। कल शनिवार के दिन कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। मेष राशि मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 17, 2023 12:06 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 17th June 2023: राशिफल के अनुसार ही हमें दैनिक दिनचर्या का पता लगता है। आइए जानते हैं कि 17 जून 2023 का दिन किन राशियों के लिए अच्छा है। कल शनिवार के दिन कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि

मेष राशि वालों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा होने वाला हैं। आपको परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र के सहयोग से कोई नया कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा आपके सभी कार्य सफलता से पूरे होंगें। घर में पूजा पाठ का आयोजन होने से सुख समृद्धि बनी रहेगी। नए वाहन का भी सुख प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन कुछ विशेष होने वाला हैं। व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे लोग उसमें जरूर कामयाब होंगे। पिताजी आपके व्यवसाय में थोड़ा धन खर्च कर सकते हैं। यदि आप कार्य क्षेत्र में सफलता चाहते हैं तो उच्च अधिकारियों के साथ बात करते समय वाणी में मधुरता लाएं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी सुखद रहेगा। घर से ऑनलाइन कार्य कर रहे लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले सकती हैं, इसलिए किसी बात को लेकर ज्यादा सोच विचार ना करें। अपने बिजी शेड्यूल में से थोड़ा सा समय निकालकर बच्चों के साथ व्यतीत करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों की बात की जाए तो कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा। मित्रों से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मन काफी प्रसन्न बना रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। आप अपनी भाग दौड़ भरी जिंदगी में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों का कल का दिन बेहतर रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को मनचाहा लाभ प्राप्त होने के आसार हैं। उच्च अधिकारियों से भी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंध का इस्तेमाल करना आपके जीवन साथी को निराश कर सकता है, इसलिए इन बातों का ध्यान रखें। मीठी वाणी से आप हर किसी को प्रसन्न कर सकते हैं, जो आपको लाभ देंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए काफी बढ़िया होने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों की आशीर्वाद से आपके सभी काम पूरे होंगे। मन की इच्छा भी पूरी हो सकती है। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा साथ ही आपने अगर कोई निवेश किया हुआ है तो उसमें भी लाभ मिलने के आसार हैं। नजदीकी रिश्तेदार से ज्यादा खुद पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का दिन काफी अच्छा होने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी साथ ही बिजनेस में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू होने में भी कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक मोर्चे पर चीजें अच्छी रहेगी लेकिन योजनाओं के लिए पूरे सहयोग के साथ काम करें। जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते हुए कुछ ऐसा समय भी होगा जब आप पर्याप्त धन के लिए मेहनत करेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो कल का दिन काफी फलदायक रहेगा। समाज की भलाई का कार्य कर रहे लोगों को और भी अच्छे मौके मिलने वाले हैं। रिश्तेदार की वजह से परिवार में थोड़ी सी अनबन हो सकती हैं। लेकिन इस पर ज्यादा सोच विचार करने की जरूरत नहीं है। नौकरी कर रहे जातको को भी अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। सामाजिक जलसों और कार्यक्रमों में भाग लेते रहे।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा और उनके साथ मिलकर आय के नए स्रोत प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और अगर भाई के विवाह में अड़चन आ रही है तो मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन करें। यदि आप कोई काम कर रहे हैं तो उसके अच्छे और बुरे परिणाम के बारे में जरूर सोचे।।

Also Read: Biparjoy Cyclone: बिपरजॉय में बरपाया कहर 500 घर समेत 800 पेड़ों को उखाड़ा, NDRF ने किया नुकसान का खुलासा

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की बात करें तो कल के दिन कुछ बेहतर होने वाला है। मानसिक शांति के लिए धार्मिक कार्यक्रमों में समय बिताएं। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें और मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन काफी बेहतर होने वाला है। कारोबार में आपकी मन की इच्छा पूरी होगी और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कल के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें, जिससे आपकी काम में और भी दिलचस्पी बढ़ जाएगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। आपकी लव लाइफ भी खुशियों से भरी रहेगी। पार्टनर को सरप्राइज देते रहें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल कल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन हैं। अच्छे स्वास्थ्य के साथ आप दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से आप काफी खुश हो जाएंगे। यदि आप की आर्थिक स्थिति बिगड़ती है तो वह समय के साथ सुधर जाएगी और रिश्तो में मजबूती भी आएगी।

Also Read: मोदी सरकार ने बदला दिल्ली के Nehru Memorial का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा म्यूजियम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026