---Advertisement---

Horoscope Today 21 February 2023: इन राशि के जातकों को धैर्य और संयम से काम लेने की है जरूरत, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Horoscope Today 21 February 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशियों का जीवन में बहुत महत्व है। हर दिन किसी न किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता रहता है। इसका असर सभी जातकों पर पड़ता है। राशि से व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का पता चलता है। तो आइए आज हम जानते हैं मंगलवार का दिन ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 21, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today 21 February 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशियों का जीवन में बहुत महत्व है। हर दिन किसी न किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता रहता है। इसका असर सभी जातकों पर पड़ता है। राशि से व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का पता चलता है। तो आइए आज हम जानते हैं मंगलवार का दिन जातकों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वहीं जातकों को धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। इससे आपका मन शांत रहेगा। जितने भी जातकों का करियर बिजनेस के क्षेत्र में है उनके लिए ये दिन काफी बेहतर है।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों की सेहत खराब हो सकती है। आज के दिन किसी से पैसे उधार न लें। मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं। कुछ नए कामों का आगमन हो सकता है। आज के दिन जातक हनुमान जी की पूजा अर्चना कर घर से बहार निकले।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन बेहतर रहने वाला है। आज के दिन निवेश करने का योग बन रहा है। आज घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ वक्त गुजारें। घर में किसी की तबियत बिगड़ सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। वहीं आज जरूरत से ज्यादा खर्च होने वाला है। निवेश करने से पहले सोच विचार लें। कार्यस्थल में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मंगलवार यानि आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज मानसिक शांति मिलेगी। आज के दिन बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। निवेश करने से पहले सोच विचार लें। जीवनसाथी का साथ दें। आज के दिन धैर्य और संयम रखने की जरूरत है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज अपना मन किसी रचनात्मक कार्यों में लगाएं। आज के दिन किसी बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आपके जीवन में कोई नया बदलाव आ सकता है। आज के दिन अपने प्रिय जनों से मिलने का मौका मिल सकता है। धैर्य से काम लेने की जरूरत है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का पूरा दिन नकारात्मकता से भरा रहेगा। कुछ नई जरूरतों का आगमन हो सकता है। कुछ नए खर्चें बढ़ सकते हैं। आज के दिन परिवार में कोई बड़ी खुशी आ सकती है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन अस्त व्यस्त रहेगा। आज के दिन आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी। घर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। आज के दिन हनुमान मंदिर जाएं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। आज के दिन दूसरों से अपनी खुशियों को सांझा करें। नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। धैर्य और संयम से काम लें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहेगा। आज के दिन पैसे कमाने के लिए बहुत अच्छा है। भूमि और वाहन खरीदने का बेहतर योग बन रहा है। विदेश यात्रा का योग है। आराम से काम लें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। वहीं जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर है आप किसी भी लत को अलविदा कह सकते हैं। घर में भक्तिमय माहौल बना रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर होगा। आज के दिन इनकम का कोई बड़ा स्रोत मिल सकता है। कुछ नई चीजें जानने के लिए मन परेशान रह सकता है। आज के दिन नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 27 February 2026

फ़रवरी 26, 2026

Rashifal 26 February 2026

फ़रवरी 25, 2026

Rashifal 25 February 2026

फ़रवरी 24, 2026

Rashifal 24 February 2026

फ़रवरी 23, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 23, 2026