---Advertisement---

Horoscope Today, 27 April 2025: रविवार को घर से निकलने से पहले देखें भाग्यफल, जानें शादीशुदा जिंदगी से लेकर गृहणी तक अपनी किस्मत

Horoscope Today, 27 April 2025: ग्रहों की चाल बदलने से क्या रविवार को आपके लिए किस्मत खुलने वाली है। आइए जानते हैं आज का राशिफल आपके लिए क्या लेकर आया है खास और कहां अभी करना पड़ेगा आपको इंतजार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 27, 2025 12:47 पूर्वाह्न

Horoscope Today, 27 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

Horoscope Today, 27 April 2025: रविवार को आपका राशिफल क्या कहता है आज किन्हे शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं तो कुछ किन जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मेष से लेकर मीन जातक तक अगर आप राशिफल में भरोसा करते हैं तो होरोस्कोप टुडे 27 अप्रैल 2025 जानिए। आखिर गृहणी से लेकर विद्यार्थियों और लव लाइफ से लेकर जॉब तक में कहां किसे सफलता हाथ लगेगी तो किन्हें इंतजार करना होगा। ग्रहों नक्षत्रों की चाल क्या आपके हित में बदल पाई है। आईए देखते हैं किस्मत का लेखा जोखा यहां।

Horoscope Today Aries यानी मेष राशि को मौसमी बीमारियों से खानी पड़ सकती मात

मेष राशि के लिए आज यानी रविवार को धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आक का फूल आपकी किस्मत बदल सकता है, इसे मंदिर में रखें। घर के लोगों के साथ सामंजस्थ बनाकर रहने में आपको फायदा है। मौसम बीमारियों की वजह से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन व्यर्थ के भाग दौड़ से बचकर रहने में आपकी भलाई होने वाली है। रोमांस के लिए बेहतर समय

होरोस्कोप टुडे में वृषभ यानी Taurus को मिल सकती है इस मसले में खुशखबरी

वृषभ राशि घर में तुलसी का पौधा लगाए इससे मुनाफे मिलने वाले हैं। बिजनेस में नई ऊंचाइयां आप हासिल करेंगे सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा होने वाला है। लव लाइफ में शादीशुदा जिंदगी की कोई परेशानी खत्म होगी और बच्चों से भी आपका तालमेल जबरदस्त होने वाला है। अगर आप नए बच्चों को इस दुनिया में लाने की चाहत रखते हैं तो आज खुशखबरी मिल सकती है।

Horoscope Today, 27 April 2025 में धोखे से होगी हालत खराब

पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर मिथुन राशि के जातक को सतर्कता बरतने की आज जरूरत है। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो गाय की सेवा करने से आपको फायदा मिलेगा। धोखे मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं तो जो भी करें सोच समझकर करें। आज आपकी वजह से किसी का दिल ना दुखे इस बात का खास ख्याल रखें। कमाई के लिए आज से बेहतर समय नहीं है।

कर्क राशि यानी Cancer के लिए नौकरी में होने वाली है तरक्की

कर्क राशि के जातक आज पीले वस्त्र पहनें इससे हर जगह आपकी चर्चा होने वाली है। निवेश करेंगे तो इससे आपको फायदा भी मिलेगा। जो भी करें सोच समझकर करें। नौकरी के लिए नए ऑफर भी आ सकते हैं तो ऐसे में सोच समझकर ही फैसला ले। अगर आप काम को बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो आप निर्णय ले सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की कमी नहीं होने वाली है लेकिन अपनी बात लोगों के सामने जाहिर करें।

Horoscope Today, 27 April 2025 में सिंह यानी Leo को कहां मिलेंगे मुनाफे

सिंह राशि के जातक के घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। लड्डू गोपाल को माखन मिश्री खिलाने से आपको फायदे होंगे। लव लाइफ में आप किसी से अगर प्यार का इजहार करते हैं तो वह आपके मना नहीं कर पाएगा। सेहत के लिए आज से बेहतर समय नहीं है तो बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को फायदे दिखाई दे रहे हैं।

होरोस्कोप टुडे में Virgo यानी कन्या राशि वाहन चलाने से बचें

कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा करें इससे आपको फायदे मिलेंगे। घर के बड़े बुजुर्ग का सम्मान करने से आपके रास्ते खुलने वाले हैं। आज आप चोटिल हो सकते हैं तो वाहन चलाने से पहले सावधानी बरतें। बिजनेस में आपके मुंह की खानी पड़ सकती है तो सोच समझकर ही फैसला लें। लव लाइफ में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

होरोस्कोप टुडे में Libra यानी तुला राशि को आज यहां हो सकते हैं नुकसान

तुला राशि की किस्मत बदलती है अगर आप पीपल के पेड़ में जल चढ़ाते हैं। काम की जिम्मेदारी और दबाब बढ़ने की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं लेकिन जो भी करें सोच समझकर करें। घर में अप्रिय घटना की वजह से माहौल आपको दुखी कर सकता है।

मुनाफे मिलने के संकेत Horoscope Today Scorpio यानी वृश्चिक के बन रहे योग

वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु का साथ आपको मिलने वाला है अगर आप घी का दिया उन्हें जलाते हैं। पढ़ाई में आज आपको फैमिली का सपोर्ट मिलने वाला है। इसकी वजह से आप सफलता हासिल कर सकते हैं। बिजनेस में भी आपको मुनाफे दिखाई दे रहे हैं। आज किसी अपने से तोहफे मिलने के भी योग नजर आ रहे हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता पहले से मजबूत होगा।

धनु राशि यानी Sagittarius को Horoscope Today में बदलनी पड़ सकती है नौकरी

धनु राशि के जातक भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं इससे आपको फायदा मिलेगा। लव लाइफ में प्यार के लिए अभी आपको इंतजार करना पड़ेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत है क्योंकि स्ट्रेस की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। खुद पर इसे हावी न होने दें क्योंकि आगे आपके लिए नए रास्ते खुल रहे हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होने वाला है।

पार्टनर के साथ होरोस्कोप टुडे में Capricorn यानी मकर राशि का कैसा रहने वाला है रिश्ता

बात करें मकर राशि के जातक की तो आज चंदन का तिलक लगाने से आपको फायदा मिलेगा। काम का दबाव बढ़ने की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। रिश्ते में कुछ पॉजिटिव संकेत दिखाई देंगे और आपका पार्टनर के साथ बॉन्ड मजबूत होने वाला है। परिवार में किसी अपने के खोने का डर आपको सताते रहेगा। ऐसे में किसी को भी चोट पहुंचाने की गलती ना करें।

Horoscope Today में Aquarius यानी कुंभ राशि के लिए क्या है आज खास

कुंभ राशि के जातक की बात करें तो आज विदेश यात्रा के लिए योग दिखाई दे रहे हैं। शनि देव के मंदिर में जाकर पूजा करने से फायदे हो सकते हैं। लव लाइफ में ट्रायंगल होने के संकेत भी नजर आ रहे हैं। पैसों के मामले में आज संभलकर रहने की जरूरत है। धन खर्च की वजह से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन कोई फैसला लेने से पहले आज सावधान रहे।

स्वास्थ्य का ख्याल रखें होरोस्कोप टुडे में Pisces यानी मीन राशि

मीन राशि के जातक आपको फायदा मिलेगा। बिजनेस में आपको नई डील मिल सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव के योग दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा आर्थिक परेशानी से भी मुक्ति मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। मां के साथ तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 5, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 5, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 5, 2026

Om Birla

फ़रवरी 5, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 5, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 5, 2026