---Advertisement---

घर में चाहिए सुख-समृद्धि तो फॉलो करें ये Vastu Tips, नहीं होगी धन-दौलत की कमी

हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को विशेष दर्जा दिया है। इसलिए इन कुछ चीजों पर ध्यान देने से घर में सुख समृद्धि की कमी नहीं होती है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 12, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वहीं किसी भी चीज के लिए वास्तु शास्त्र का सही होना बेहद जरूरी है। घर में भी वास्तु शास्त्र का सही रहना बहुत जरूरी है। आपको बता दें, किचन के स्थान से लेकर बाथरूम के दिशा का जीवन में विशेष महत्व है। इससे घर में सुख समृद्धि की स्थिति बनी रहती है। वहीं इससे घर में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होती है। इसलिए घर में कई सारी चीजों का ध्यान रखें। वरना भारी नुकसान को झेलना पड़ सकता है।

मुख्य द्वार के साफ-सफाई पर दें ध्यान

घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी का वास होता है। व्यक्ति को घर के मुख्य द्वार के साफ सफाई का ध्यान निश्चित रूप से रखना चाहिए। वरना काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शाम में पूजा करते वक्त मुख्य द्वार पर भी दीपक जलाएं। इसके अलावा इस चीज का ध्यान रखें कि कभी भी नेम प्लेट काला रंग का नहीं हो। वहीं कभी भी घर के मुख्य द्वार को अंधेरा न छोड़ें। इससे मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती हैं।

इस कोण में बनाएं सीढ़ी

घर के हर कोने को वास्तु शास्त्र से जोड़ा गया है। आपको बता दें, घर की उचित सीढ़ियों की स्थिति से राहु केतु की नियंत्रित किया जा सकता है। इससे उनके जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। वहीं कभी भी सीढियां नैऋत्य कोण में बनवाएं। ये बेहद शुभ माना जाता है। वहीं इससे घर में सुख समृद्धि की कमी नहीं होती है। इसके अलावा इससे नकारात्मकता का भी संचार नहीं होता है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

लिविंग एरिया को रखें साफ-सुथरा

लिविंग एरिया का साफ सुथरा रहना बहुत जरूरी है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। वहीं कोई भी व्यक्ति घर आता है तो सबसे पहले वो लिविंग एरिया में आता है। इसलिए इसके साफ सफाई का ध्यान काफी बेहतर ढंग से रखना चाहिए। इसके अलावा यहां पर फूलों का चित्र लगाएं। ये काफी बेहतर माना गया है। कभी भी लिविंग रूम में अंधेरा न पड़ने दें।

बेडरूम के दीवारों का रंग रखें हल्का

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम के दीवारों का रंग बहुत मायने रखता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। वहीं घर में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होती है। इसलिए घर का रंग हल्का ही रखें। इससे घर में धन दौलत की कमी नहीं होगी। हमेशा तिजोरी भरा रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Rashifal 29 March 2026

मार्च 28, 2026

Rashifal 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 8

मार्च 26, 2026

Rashifal 26 March 2026

मार्च 25, 2026

Rashifal 25 March 2026

मार्च 24, 2026