---Advertisement---

Numerology: चालाकी दिखाकर सामने वाले को उल्लू बना सकते हैं इस मूलांक के लोग, हार मानने में नहीं करते हैं यकीन

Numerology: चालाकी दिखाने में माहिर होते हैं इस खास मूलांक के लोग, आइए जानते हैं आखिर कैसे अपनी बात से लोगों को रिझाने में होते हैं आगे, आइए जानते हैं क्या कहते हैं न्यूमेरोलॉजी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2025 4:47 अपराह्न

Numerology
Follow Us
---Advertisement---

Numerology: कभी-कभी किसी और की चालाकी सामने वाले के लिए खतरनाक बन जाती है। चालाक प्रवृत्ति के लोग अपना काम निकलवाना बखूबी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक खास Moolank के लोग चालाक प्रकृति के होते हैं और वह अपनी जिंदगी में कभी हार नहीं मानते हैं। इन मूलांक के लोगों की जहां कुछ कमियां होती है तो उनकी कुछ खूबियां भी होती है जो इन्हें सबसे हटके बनाता है। यह अपनी बात मनवाने और किसी भी काम को शिद्दत से पूरा करने में ही यकीन रखते हैं। आइए जानते हैं किस Numerology के लोगों में चालाकी कूट-कूट कर भरी होती है।

लोगों को चालाकी दिखाकर वश में कर लेते हैं ये Moolank

चालाक लोगों के मूलांक की बात करें तो 1 न्यूमेरोलॉजी वाले लोग अपनी बात रखने में कभी पीछे नहीं रहते हैं और यह अपनी चालाकी दिखाकर लोगों के बीच बॉस बनकर रहते हैं। उन्हें नेतागिरी करने का शौक होता है और उनके दिमाग के साथ-साथ तर्क करने की भी एक विशेष क्षमता होती है। स्मार्ट दिमाग और हाजिर जवाबी में 1 Moolank के लोगों का कोई जवाब नहीं होता है। वे अपनी बात मनवा कर सामने वाले को नियंत्रण में रखना बखूबी जानते हैं। कभी भी हार मानने में ये यकीन नहीं करते हैं और चतुराई दिखाकर अपनी जीत दर्ज करते हैं।

चालाकी के साथ होती है इस Numerology में खास गुण

लोगों को इनकी चालाकी समझ नहीं आती है और यह अपने फायदे के लिए हर किसी के दिल में एक खास जगह बना लेते हैं। लोग उनके स्वभाव के कायल हो जाते हैं। इन्हें ज्यादा बोलना भी पसंद होता है और अपनी बात हर किसी तक पहुंचाना भी इन्हें खूब पसंद होता है। कभी-कभी चालाकी दिखाकर उनकी जिद उनके लिए मुसीबत की वजह बन जाती है। यह अपने काम को लेकर काफी सजग होते हैं।

आखिर किनका होता है 1 Moolank

अगर न्यूमेरोलॉजी में 1 की बात करें तो जिन का जन्म किसी महीने के 1,10,19 या 28 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 1 होता है। यह सूर्य का अंक माना जाता है। ऐसे में सूर्य का प्रभाव ऐसे लोगों पर होता है यही वजह है कि ऐसे लोगों को प्रभावशाली, महत्वाकांक्षी कहा जाता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 1 November 2026

अक्टूबर 31, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Rashifal 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026