---Advertisement---

सावन के दूसरे सोमवार पर पड़ने वाली Somvati Amavasya पर सभी दोषों को होगा निवारण , इन राशियों पर दिखेगा इसका खास असर

Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या और सावन के इस शुभ अवसर पर महादेव की पूजा करने से चमकेगी इन राशियों की किस्मत।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 17, 2023 3:16 अपराह्न | Updated: जुलाई 17, 2023 5:58 अपराह्न

Somvati Amavasya
Follow Us
---Advertisement---

Somvati Amavasya 2023: आज यानि 17 जुलाई को सावन महीने का दूसरा सोमवार हैं। इस दिन भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं । आज हिंदू पंचांग के अनुसार आज सोमवार का दूसरा सावन होने के साथ ही आज के दिन अमावस्या भी पड़ रही है। महीने में एक बार अमावस्या हमेशा आती है। सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना भी जाता है। ऐसे में आज के दिन महादेव की अपने भक्तों पर असीम कृपा होती है। इस सोमवती अमावस्या पर भक्तों के द्वारा सच्चे मन से की जाने वाली भक्ति से खुश होकर भगवान शिव उनकी सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं। आज के दिन शिव की पूजा करने से भक्तें के जीवन में मौजूद शनि, पितृ जैसे दोषों से हमेशा के लिए छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही आज के इस शुभ दिन पर सभी राशियों पर कुछ प्रभाव देखने को मिल रहा है।

इस प्रकार करें शिव की आराधना

सावन के महीने में भगवान शिव का खास महत्व होता है। इस दिन सभी श्रद्धालु काफी ज्यादा विधि विधान के साथ पूजा करते हुए दिखाई देते हैं। यदि किसी भी भक्त के जीवन में कोई भी बाधा आती हैं, तो भगवान शिव का नाम लेने से उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। आज के दिन भगवान शिव पर जल चढ़ाना, बेल-पत्र और फल-फूलों को चढ़ाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। जल चढ़ाते समय भक्तो को ऊँ नम : शिवाय मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। भगवान आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करेंगे।

जानें राशियों पर क्या पड़ेगा खास असर

मेष राशि – मेहनत करने के बावजूद सफलता नही मिलेगी।

वृषभ राशि – पार्टनर के सेहत को लेकर तकलीफ में रह सकते हो।

मिथुन राशि– इस राशि के लोगों का अपने व्यवहार के चलते रिश्तों में कड़वाहाट देखने को मिल सकती है।

कर्क राशि– इस राशि के लोगों को उनके कार्य के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि– आपका कोई भी बनता हुआ काम अचानक से रुक सकता है। किसी के साथ मतभेद होने के काऱण भी आपका मन काफी परेशान से रह सकता ।

कन्या राशि – इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ होने वाला है। इस राशि के सभी काम पूरे होते हुए नजर आएंगे।

तुला राशि– इस राशि के लोगों के आज का दिन काफी कठिन होने वाला है। यदि इस राशि का कोई जातक अपना नया बिजनेस शुरू करने वाला है, तो उन्हें काफी कठिनाईयों को झेलना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि– इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है। उन्हें किसी नए क्षेत्र में कुछ हासिल करने को मिल सकता है। साथ ही रिश्ते मजबूत होते हुए नजर आएंगे।

धनु राशि- आज के दिन इस राशि के जातकों को गाड़ी से दूर रहना है। साथ ही धार्मिक कामों में रुचि बढ़ सकती है।

मकर राशि– इस राशि के जातकों को आलस्य के कारण काफी कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। आज के दिन किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान भी बन सकता है।

कुंभ राशि– आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए काफी शुभ हो सकता है। इनके परिवार में कोई अच्छी खुश खबरी सुनने को मिल सकती हैं।

मीन राशि- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। खाना-खाते समय काफी ध्यान रखना है नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है। इसके अलावा अनजान लोगों से ज्यादा बात नहीं करनी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Rashifal 29 March 2026

मार्च 28, 2026

Rashifal 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 8

मार्च 26, 2026

Rashifal 26 March 2026

मार्च 25, 2026

Rashifal 25 March 2026

मार्च 24, 2026