---Advertisement---

Rashifal 14 September 2026: भगवान गणेश को दुर्वा तो माता लक्ष्मी की इस तरह करें पूजा! 12 राशियों के लिए क्या है सोमवार की दशा और उपाय

Rashifal 14 September 2026: 12 राशि के जातकों के लिए आखिर किस्मत की दशा क्या बता रही है और कहां आपको फायदा तो कहां नुकसान होने की संभावना सोमवार को नजर आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 14 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 14 September 2026: ग्रहों की दशा तो बदलती है लेकिन हर किसी की जिंदगी के लिए यह अच्छा हो ऐसा संभव नहीं है। कभी आपके लिए दिन खास पैगाम लाती है तो कभी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन ऐसे में यह जरूरी है कि आखिर आप वह कौन से उपाय करें जिससे आपका दिन फायदेमंद हो सकता है। राशिफल 14 सितंबर 2026 में आखिर कौन सा उपाय करना आपके लिए फायदेमंद होने वाला है। कहां आपको नुकसान झेलने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

Rashifal 14 September 2026 में मेष राशि के लिए क्या है भाग्य में

धेर्य से अगर मेष राशि के जातक कोई भी काम करते हैं तो सोमवार को फायदा होने वाला है। पार्टनर से बहस करने से बचें। हरी मूंग का दान करना आपके लिए फायदेमंद है। स्किन से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बचत करना आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

वृष राशि के लिए क्या है राशिफल 14 सितंबर 2026

मां लक्ष्मी की पूजा कर सफेद मिठाई का भोग लगाने से लाभ मिल सकता है। पार्टनर के साथ किसी भी काम को करने से पहले सोच समझकर ही फैसला लें। जॉब में किसी अपनों का साथ मिल सकता है। खर्चे पर नजर रखने की जरूरत है। आमदनी बढ़ने की संभावना है।

मिथुन राशि के लिए क्या है भाग्य का हाल

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से लाभ मिल सकता है। बिजनेस में पुरानी ग्राहक की वजह से डील मिलने की संभावना है। निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है तो वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत बताई गई है नहीं तो चोटिल हो सकते हैं।

कर्क राशि के लिए क्या है किस्मत में खास

राशिफल 14 सितंबर 2026 में कर्क राशि के जातक भगवान शिव का ध्यान करने से फायदा हो सकता है। मेहनत करने से ही सभी काम में सफलता हाथ लगेंगे। सेहत के लिए आज दिन उत्तम नहीं है तो रिश्ते में पार्टनर के साथ बातचीत को बेहतर रखने की सलाह दी गई है।

क्या है सिंह राशि के लिए किस्मत में खास

सिंह राशि के जातक के लिए आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहने वाली है। शिवजी को काला तिल अर्पित करने से फायदा हो सकता है तो पुराना निवेश आपको फायदा पहुंचाने वाला है। गर्दन और कंधों में दर्द का अनुभव आप कर सकते हैं तो पार्टनर्स के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

कन्या राशि के लिए क्या है भाग्य का हाल

कन्या राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो किसी धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने की संभावना है। शिवजी को सफेद चंदन अर्पित करने से लाभ मिल सकता है तो भविष्य को मजबूत बनाने के लिए पैसे जमा करने जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है।

तुला राशि के लिए क्या है भाग्य का हाल

राशिफल 14 सितंबर 2026 में तुला राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो दूध प्रदान करने से फायदा हो सकता है। मानसिक थकान की वजह से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदलने की पूरी संभावना है। रुका हुआ काम पूरा होगा।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है भाग्यफल

वृश्चिक राशि के जातक के लिए किस्मत की बात करें तो पैसों के मामले में फायदा होने के साथ ही सिर दर्द की और थकान की वजह से परेशान रह सकते हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होने वाला है तो शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करने से फायदा हो सकता है।

धनु राशि के लिए क्या है राशिफल 14 सितंबर 2026

धनु राशि के जातक दूध या चावल का दान करने से लाभ मिल सकता है। खानपान में सावधानी बरतनी जरूरी है नहीं तो पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना है लेकिन बजट संभाल कर रखना भी जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि के लिए जानें किस्मत

मकर राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो गणेश जी को दुर्वा अर्पित करने से लाभ मिल सकता है। आज सिंगल लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं तो नींद पूरी न होने की वजह से परेशानी होने की संभावना है। भाई बहन का सपोर्ट एक दूसरे को मिलने वाला है।

कुंभ राशि के लिए जानें क्या है उपाय

राशिफल 14 सितंबर 2026 में अगर कुंभ राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो सफेद फूल शिव जी को अर्पित करने से फायदा हो सकता है। काम और प्यार दोनों को संभाल कर रखना जरूरी है। पार्टनर के साथ चली आ रही मतभेद सुधरने की संभावना है तो इमोशनल स्ट्रेस की वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

सोमवार को क्या करें मीन राशि के जातक


मीन राशि के जातक पेट से संबंधित परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सोमवार को शिव मंदिर में जाकर पूजा करने की सलाह दी जाती है। भाग दौड़ से बचकर रहे और थकान की वजह से मानसिक परेशानी हो सकती है। ऐसे में जहां तक हो पार्टनर के साथ रोमांटिक माहौल बनाकर रखें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 14 September 2026

सितम्बर 13, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 13, 2026

Rain Alert 14 September 2026

सितम्बर 13, 2026

Lucknow News

सितम्बर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 13, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 13, 2026