---Advertisement---

Rashifal 2 July 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर मंडरा रहा खतरा, जानें कौन वाहन चलाने से बचें तो किसके लिए गुस्सा है दुश्मन

Rashifal 2 July 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक के लिए गुरुवार का दिन कैसा दिन रहने वाला है और कहां सावधान रहे। किस उपाय को करने से फायदा हो सकता है आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 1, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 2 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 2 July 2026: हर दिन आपके लिए खास नहीं हो सकता कभी कुछ मुसीबतें तो कभी खुशियां मिलती है जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की होती है। ऐसे में अगर राशियों में आप भी यकीन करते हैं तो आइए जानते हैं गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा होने वाला है। किस तरह से आप अपने दिन को खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर किस उपाय को करने से आप अपने राशिफल 2 जुलाई 2026 को फायदेमंद बना सकते हैं। कहां आपको संभल कर रहने की जरूरत पड़ने वाली है क्योंकि इसकी वजह से आपको नुकसान हो सकते हैं।

Rashifal 2 July 2026 में क्या करें मेष राशि

मेष राशि के लिए किस्मत की बात करें तो गुरुवार को गेहूं और गुड़ का दान करने से फायदा होगा। वहीं पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की संभावना है। नौकरी के लिए परिश्रम करने की जरूरत है तो वही बिजनेस में काफी हद तक सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है।

वृष राशि के लिए जानें किस्मत की क्या है दिशा

तांबे या फिर सोने के बर्तन में पानी पीने से वृष राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। नई गाड़ी या फिर जमीन खरीदने के योग दिखाई दे रहे हैं। पार्टनर के साथ आप का रिश्ता काफी मजबूत होने वाला है। आमदनी से ज्यादा खर्च होने की संभावना है तो ऐसे में संभल कर रहे।

कहां मिथुन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

राशिफल 2 जुलाई 2026 में वाणी पर कंट्रोल रखना काफी हद तक जरूरी बताया गया है। सूर्य मंत्र का जाप करने से फायदा हो सकता है। बिजनेस में कमाई बढ़ेगी। किसी जरूरी काम से ही बाहर निकले। विदेश जाने के भी योग नजर आ रहे हैं। इंटरनेशनल कंपनी से जॉब के लिए मैसेज आ सकते हैं।

कर्क राशि के लिए जानें भाग्यफल

डायबिटीज के मरीज को सावधान रहने की सलाह दी गई है। आर्थिक तंगी की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती है। धन प्राप्ति के लिए सूर्य को जल देने की सलाह दी जाती है। परिवार और पार्टनर का ध्यान रखना आवश्यक है तो इसके साथ ही बिजनेस को लेकर कुछ अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं।

सिंह राशि के लिए क्या है किस्मत में

सूर्य की कृपा आज आप पर बरसने वाली है तो ऐसे में सिंह राशि के जातक उन्हें जल देना ना भूले। बिजनेस को लेकर विदेश से कुछ ऑफर आ सकते हैं तो वहीं पैर का दर्द आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। प्यार के लिए दिन मुसीबत से भरा हुआ है।

गुरुवार को कन्या राशि क्या करें

कन्या राशि के जातक के लिए राशिफल 2 जुलाई 2026 की बात करें तो गुरुवार को क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। मौज मस्ती में फिजूल खर्ची का ध्यान देना आवश्यक बताया गया है। सूर्य को जल चढ़ाने से लाभ मिल सकता है। विदेश से शादी के लिए रिश्ते आ सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में जिम्मेदारियां बढने की संभावना है।

तुला राशि के लिए जानें भाग्य का हाल

दूध दान करने से गुरुवार को तुला राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। नौकरी में कुछ मुश्किलें आएंगी लेकिन आप उसे काफी समझदारी से दूर कर सकते हैं। लव ट्रायंगल जैसी मुसीबत आ सकती है। बिजनेस के लिए विदेशी डील मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

वृश्चिक राशि के लिए गुरुवार की क्या है किस्मत

गुरुवार को वृश्चिक राशि के जातक पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जाने की जरूरत नहीं है। आपकी वाणी आपको इज्जत दिलवाएगा। स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा है। वाहन खरीदने के योग दिखाई दे रहे हैं तो परिवार के बीच मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है।

धनु राशि के लिए क्या है राशिफल 2 जुलाई 2026


धनु राशि के जातक खान-पान पर संयम बरतें। बड़े अधिकारियों के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है लेकिन किसी भी जिम्मेदारी को आज बखूबी निभाने की जरूरत है। मंदिर जाकर दान दक्षिणा देने से फायदा हो सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है।

मकर राशि के लिए जानें किस्मत

राशिफल 3 जुलाई 2026 में मकर राशि के जातक अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट दें। चांदी के ग्लास में पानी पीने से फायदा हो सकता है। वहीं ऑफिस में सीनियर्स के साथ रिश्ता काफी मजबूत होगा। कहीं भी इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फायदा होने वाला है।

कुंभ राशि के लिए जानें भाग्यफल

कुंभ राशि के लिए संतान की वजह से कुछ मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। गणेश भगवान की पूजा करने से फायदा होगा तो बिजनेस में आज आकस्मिक नुकसान के योग दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में जो भी करें सोच समझकर करें। आर्थिक स्थिति आपके लिए कुल मिलाकर ठीक रहने वाला है।

मीन राशि के लिए जानें गुरुवार का दिन क्यों है खास

मीन राशि के जातक के लिए राशिफल 2 जुलाई 2026 की बात करें तो आज आप अपने प्यार से अलग हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती है तो चंद्र देव की पूजा करने से फायदा हो सकता है। गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। दुर्घटना से बचें और ऐसे में वाहन चलाते समय सावधान रहें।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 July 2026

जुलाई 1, 2026

कल का मौसम 2 July 2026

जुलाई 1, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 1, 2026

Delhi Dehradun Expressway (34)

जुलाई 1, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 1, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 1, 2026