---Advertisement---

Rashifal 2 May 2026: दिल लगाना इस राशि के लिए बनेगी परेशानी तो निवेश ना करें ये जातक, जानिए शनिवार की चाल किसके लिए है भारी

Rashifal 2 May 2026: मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए किस्मत आखिर कहां रुख बदलने के लिए तैयार है और कहां आपको फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है राशिफल में जो आपके लिए सरप्राइज है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 2 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 2 May 2026: अगर आप भी राशिफल में यकीन रखते हैं और किस्मत को बदलना चाहते हैं तो यह मायने रखता है कि वह खास दिन आपके लिए किस तरह अलग होने वाला है। प्यार से लेकर परिवार, करियर और जॉब के लिहाज से आपको कहां खुशखबरी मिलेगी तो कहां दुख के बादल छाए रह सकते हैं।ऐसे में राशिफल 2 मई 2026 शनिवार का दिन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा चंद्रमा तुला वृश्चिक राशि की तरफ संचार करने के लिए तैयार है। ऐसे में 12 राशि के जातक की किस्मत आइए जानते हैं।

Rashifal 2 May 2026 में जानें क्या करें मेष राशि

मेष राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो आध्यात्मिक जिंदगी की तरफ रुझान बढ़ सकता है। धर्म का रास्ता अपनाएंगे और आपके व्यवहार में काफी बदलाव हो सकता है। रोमांटिक लाइफ काफी जबरदस्त होने वाला है और आपके सपने हकीकत में तब्दील होने वाले हैं। आपके काम की हर जगह पर चर्चा हो सकती है। सूर्य नमस्कार करें फायदा होगा।

क्या करने से वृष राशि की खुल सकती है किस्मत

वृष राशि के जातक के लिए राशिफल 2 मई 2026 शनिवार के दिन की बात करें तो आपका संबंध परिवार और पार्टनर के साथ मजबूत होगा। आलस करने से बचें नहीं तो सर्वनाश हो सकता है। नौकरी के लिहाज से आज का दिन काफी उत्तम है और फायदा हो सकता है। मूंग दाल दान करें लाभ मिलेगा। ।

मिथुन राशि के लिए जानें अलर्ट

मिथुन राशि के जातक की किस्मत बदलने वाली है क्योंकि आपके साथ कुछ ऐसा होगा जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की थी। आपके रिश्ते जहां एक तरफ मजबूत होंगे। किसी और नौकरी को पाने के लिए आपको आज मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। सोच समझ कर ही कोई फैसला लें नहीं तो नुकसान तय है।

कर्क राशि के लिए जानें क्या है उपाय

कर्क राशि के जातक की किस्मत की बात करें तो शनिवार को बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है। दोस्तों के सहयोग से कुछ ऐसा करेंगे जिससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि बिना सोचे समझे किसी पर भी भरोसा करने से आपको नुकसान हो सकता है। शनि देव के मंदिर में दिया जलाने से फ़ायदा हो सकता है।

सिंह राशि के लिए क्या उपाय है खास

सिंह राशि के जातक के लिए बड़े बुजुर्ग के आशीर्वाद के साथ ही किसी भी काम की शुरुआत करें इससे आपको लाभ मिल सकता है। किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से बचें क्योंकि इससे आपका नुकसान तय है। केला दान करने से शनिवार को आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

शनिवार को कहां भाग्य का मिलेगा धोखा

गरीबों को वस्त्र दान करने से कन्या राशि के जातक को राशिफल 2 मई 2026 में फायदा हो सकता है। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए आज का दिन काफी उत्तम है तो नौकरी मिलने की संभावना है। हालांकि पार्टनर के साथ तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। ऐसे में धेर्य से काम लेने की जरूरत है।

तुला राशि की कैसे बदल सकती है किस्मत

सूर्य और गायत्री मंत्र का जाप करने से तुला राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पैसे और संबंध के बीच तालमेल बनाकर रखना जरूरी बताया गया है। खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो सब गंवा सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है किस्मत में शनिवार को

शनिवार के लिए वृश्चिक राशि के जातक के किस्मत की बात करें तो मुख्य दरवाजे पर पानी गिराने से आपकी किस्मत बदल सकती है। आज किसी के प्यार में पड़ सकते हैं लेकिन सोच समझकर ही कोई फैसला ले। धन की कमी महसूस हो सकती है तो वहीं शारीरिक तौर पर भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि को क्या दी जाती है सलाह

धनु राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 2 मई 2026 की बात करें तो कौवे को रोटी खिलाने से फायदा होगा। आप अपने सपनों का घर बना सकेंगे तो चोटिल होने की संभावना है। ऐसे में संभल कर रहे। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

मकर राशि के लिए क्या है योग

मकर राशि के जातक राशिफल 2 मई 2026 में हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको फायदा हो सकता है तो शादीशुदा जिंदगी में रोमांस का माहौल बना रहेगा। परिवार और रिश्तेदारों को लेकर आपका मन दुखी ले सकते हैं। बिजनेस में आपको खूब फायदा होने वाला है। स्टूडेंट को मेहनत करने की जरूरत है।

कुंभ राशि के लिए क्या बताया गया है दिलचस्प

कुंभ राशि के जातक को शनिवार को पीला वस्त्र पहनने से लाभ मिल सकता है पिता का सहयोग मिलेगा तो बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी और पढ़ाई दोनों में ही मेहनत करने से ही आप अपने रास्ते बना सकते हैं।

मीन राशि के लिए क्या उपाय है कारगर

शनिवार को व्रत करने से मीन राशि के जातक को फायदा हो सकता है। वर्क फ्रॉम होम में अगर आप काम कर रहे हैं तो आपकी व्यस्तता बनी रह सकती है। आज आपको पैसे के साथ-साथ शोहरत की भी प्राप्ति होने वाले हैं तो वहीं पार्टनर के साथ रिश्ता काफी मजबूत होगा। संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 May 2026

मई 1, 2026

कल का मौसम 2 May 2026

मई 1, 2026

Kerala CM Face

मई 1, 2026

8th Pay Commission

मई 1, 2026

Rahul Gandhi

मई 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 1, 2026