---Advertisement---

Rashifal 28 July 2026: ग्रहों का बड़ा बदलाव होने से हनुमान जी के दिन पर बदलेगी सितारों की स्थिति, जानिए मंगलवार को खुशखबरी है या झटका

Rashifal 28 July 2026: किस्मत में 12 राशि के जातकों के लिए क्या है और किसे संभलकर रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं आपकी किस्मत के तारे क्या बता रहे हैं और किस उपाय को करने से फायदा हो सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 27, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 28 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 28 July 2026: मंगलवार हनुमान जी का दिन होता है और कहते हैं इस दिन अगर उनकी पूजा अर्चना मन से की जाए तो सभी मनोरथ पूरी हो सकती है। ऐसे में राशियों की दशा के हिसाब से आपके लिए क्या वाकई हनुमान जी के दिन पर प्रभाव देखने को मिलने वाला है। क्या आपकी किस्मत में आशीर्वाद मिलेगा। इसे जानने के लिए आइए जानते हैं राशिफल 28 जुलाई 2026 आखिर 12 राशि के जातकों के लिए कैसा होने वाला है। किन्हे सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही इस उपाय को करने से फायदा हो सकता है।

मेष राशि के लिए क्या है उपाय

शनि मंदिर में दान करने से मेष राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी बताया गया है। फिजूलखर्ची पर ध्यान देने की जरूरत है तो लव लाइफ में आज किसी से प्यार हो सकता है। पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं।

वृष राशि के लिए भाग्य का असर

वृष राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 28 जुलाई 2026 की बात करें तो प्यार में धोखा मिलने की पूरी संभावना है। मंदिर जाने से फायदा हो सकता है प्रेग्नेंट लेडीज को खास ध्यान रखने की जरूरत है। लाभ के साथ-साथ खर्च बढ़ने की वजह से परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि के लिए क्या है किस्मत की कृपा

गाय को चारा खिलाने से खिलाने से फायदा हो सकता है। आज यात्रा करने से जहां तक हो सके बचें। आलस की वजह से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में मजबूती मिल सकती है लेकिन सावधानी बरतना जरूरी बताया गया है तो इसके साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

कर्क राशि के लिए क्या है Rashifal 28 July 2026

बिजनेस में पार्टनर की वजह से लाभ मिलने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। कर्क राशि के जातक बंदरों को चना खिलाने से लाभ मिल सकता है। मार्केटिंग में फायदा होगा तो आलस छोड़कर पढ़ाई में मेहनत करें। अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्यार के लिए खास दिन है।

 

सिंह राशि के लिए जानें मंगलवार का दिन क्यों है खास

राशिफल 28 जुलाई 2026 मंगलवार को नमक खाने से परहेज करें। सिंह राशि के जातक के लिए परिवार में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की थी। किसी से भी बेवजह बहस करने से बचें। मान सम्मान को बनाकर रखना जरूरी बताया गया है।

 

कहां कन्या राशि के लिए है खतरा

कन्या राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात कर रोटी खिलाने से लाभ मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आएंगे और आपको अपना लव पार्टनर मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है तो पारिवारिक खुशियों का माहौल बना रहेगा लेकिन किसी अनजान पर भरोसा करने से बचें।

 

तुला राशि के लिए क्या है भाग्य में

नीले कपड़े पहनने से तुला राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है। परिवार और पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत बनाने की जरूरत है। सेहत को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तो लव लाइफ में आपके लिए दिन चरम पर रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ आय में बढ़ोतरी की संभावना भी दिखाई दे रही है।

वृश्चिक राशि के लिए जानें मंगलवार का दिन

वृश्चिक राशि के जातक किसी और पर भरोसा करने से पहले सोचने समझने की जरूरत है। राशिफल 28 जुलाई 2026 में पूजा स्थान बदलने से आपको नुकसान हो सकता है। धन और बिजनेस में भी विवाद होने की संभावना है तो ऐसे में सोच समझकर ही कोई फैसला लेने की सलाह दी जाती है।

राशिफल 28 जुलाई 2026 में धनु राशि का जानें भाग्य


सोना पहनने और दान करने से फायदा हो सकता है। धन खर्च पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। धनु राशि के जातक को पैसों की कमी महसूस हो सकती है। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे लेकिन बेवजह किसी भी चीज में फंसने से जहां तक हो सके बचें। शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्ट करने से पहले सावधान हो जाए।

मकर राशि की क्या है किस्मत

मकर राशि के जातक कुत्तों को रोटी खिलाने से लाभ मिल सकता है। पॉलिटिक्स में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है तो वहीं बिजनेस में नई इन्वेस्टमेंट करने से पहले बचने की जरूरत है। स्वास्थय पर ध्यान दें और सावधान रहने की सलाह दी जाती है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से स्ट्रेस बढ़ सकता है।

कुंभ राशि के लिए जानें सितारों की हालत


कुंभ राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो स्टॉक मार्केट में पैसे इन्वेस्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है। बड़ों से आशीर्वाद लेकर ही किसी भी काम को शुरू करें। ऑफिस में जिम्मेदारियां बटेगी लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं।

राशिफल 28 जुलाई 2026 में मीन राशि की किस्मत


मीन राशि के जातक जॉब में लापरवाही करने से जहां तक हो सके बचने की सलाह दी जाती है। हल्दी का तिलक लगाने से फायदा हो सकता है। परिवार को मान सम्मान दें। बिजनेस में लाभ मिलने की पूरी संभावना है तो इसके साथ ही सेहत का ख्याल रखना जरूरी बताया गया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 19 August 2026

अगस्त 18, 2026

कल का मौसम 19 August 2026

अगस्त 18, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 18, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 18, 2026

Rain Alert 19 August 2026

अगस्त 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 18, 2026