Rashifal 4 April 2026: शनि की टेढ़ी नजर से इन राशियों पर टूटेगा खतरों का पहाड़, बाहर निकलने से पहले जानें कहीं आपके तो नहीं बदले सितारे

Rashifal 4 April 2026: शनिवार का दिन आखिर किन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद होने वाला है और किन्हे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आपका राशिफल क्या कह रहा है।

Rashifal 4 April 2026

Photo Credit- Google Rashifal 4 April 2026

Rashifal 4 April 2026: शनिवार की कृपा दृष्टि आखिर किसे मिलने वाली है और किस पर किस्मत की मेहरबानी हो सकती है। आइए जानते हैं इसे लेकर क्या कहा गया है राशिफल 4 अप्रैल 2026 में किस उपाय को करने से आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं और कहां आपको सावधानी बरतने से ही बात बन सकती है। किस्मत निश्चित तौर पर हर दिन योग बदलता है और ऐसे में हर किसी के भाग्य का हाल हर दिन अलग-अलग देखा जाता है। राशिफल 4 अप्रैल 2026 में शनिवार वैशाख द्वितीय चंद्रमा तुला राशि की तरफ संचार करने वाला है।

क्या है मेष राशि के लिए Rashifal 4 April 2026


मेष राशि के लिए किस्मत की बात करें तो काला तिल और सरसों दान करने से आपको फायदा हो सकता है। इसके अलावा नौकरी को लेकर नुकसान मिलने वाला है। बिजनेस में विस्तार की योजना बना सकते हैं। वाणी में संयम बरतने की जरूरत है। फिजूल खर्ची पर ध्यान देने से आपकी किस्मत मेहरबान हो सकती है।

जानिए वृष राशि की कहां बदल सकती है किस्मत

बिजनेस में आलस करने से आपको नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है तो ऐसे में संभल कर रहने की जरूरत है। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज समय उत्तम है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं तो शनि मंत्र का जाप करने से दिन फायदेमंद हो सकता है।

मिथुन राशि के लिए क्या है राशिफल 4 अप्रैल 2026 में योग

राशिफल 4 अप्रैल 2026 में गौदान करने से फायदा होगा। अचानक हमले के संकेत नजर आ रहे हैं। सेहत को लेकर परेशानियां हो सकती है। करियर में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। एक्स की याद सताने की वजह से आपको आज परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आज सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि प्यार के मामले में दिन मुश्किल है।

कर्क राशि के लिए क्या है राशिफल 4 अप्रैल 2026


कर्क राशि गरीबों को खाना अगर आप खिलाते हैं तो उससे आपको लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे तो बिजनेस के लिए आपके धन में वृद्धि होने के चांस भी नजर आ रहे हैं। रोजगार के लिए आज का दिन आपके लिए फायदेमंद बताया गया है। नई जगह से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकते हैं।

सिंह राशि के लिए क्यों मुश्किल भरा है दिन


सिंह राशि के जातक राशिफल 2026 में आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करने से शनिवार फायदेमंद हो सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए कहीं दूर आप यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत को लेकर दिन मुश्किल भरा है। सेहत में उतार-चढ़ाव को लेकर दिन परेशानी भरा हो सकता है।

कन्या राशि के लिए क्या कहता है राशिफल 4 अप्रैल 2026

उड़द की खिचड़ी बनाकर भोग लगाने से कन्या राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। धोखा मिलने की संभावना है तो वहीं अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते भी आ सकते हैं। शेयर मार्केट में लाभ होगा लेकिन किसी के बहकावे में आने से जहां तक हो सके बचकर रहे। शादीशुदा जिंदगी में अनबन की संभावना है।

तुला राशि के लिए क्यों खास है शनिवार

राशिफल 4 अप्रैल 2026 में तुला राशि के जातक को नीलम का दान करने से लाभ मिल सकता है तो वही संतान से खुशखबरी मिलने की संभावना है। जॉब के मामले में दिन आज काफी खुशनुमा बेचने वाला है तो वही नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। ऐसे में आपके लिए आने वाला समय काफी फायदेमंद है।

गुस्से की वजह से राशिफल 4 अप्रैल 2026 में क्या है वृश्चिक राशि के लिए खतरा

वृश्चिक राशि के जातक तुलसी की पूजा करने से आपको लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में फायदे होंगे तो वहीं वाहन चलाने से पहले सावधानी बरतनी की जरूरत है। पति पत्नी के बीच लड़ाई होने की संभावना है लेकिन अपने बीच किसी और को ना आने दे। वहीं गुस्से पर कंट्रोल रखना भी जरूरी है।

धनु राशि के लिए क्यों खतरा है शनिवार का दिन


धनु राशि के लिए शनिवार राशिफल 4 अप्रैल 2026 मिला जुला रहने वाला है। इस दौरान आपके घर में शमी का पेड़ लगाने से फायदा हो सकता है। स्किन से जुड़ी समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के ऐसे ऑफर आएंगे जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की होगी तो प्रमोशन के चांसेस भी दिखाई दे रहे हैं।

मकर राशि के लिए क्या है राशिफल 4 अप्रैल 2026

शनि देव को पूजा करने से मकर राशि के जातक को फायदा हो सकता है। सेहत को लेकर दिन आसान नहीं है। लव लाइफ में आपको आज कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी शायद आपने कल्पना भी नहीं की थी। वह पैसे वापस मिलेंगे जिसकी शायद आपने उम्मीद भी नहीं की होगी तो आज आपके साथ आकस्मिक बहुत कुछ होने वाला है।

क्या करें कुंभ राशि शनिवार को जरूरी उपाय


तुलसी के पेड़ में दीपदान करने से आपको फायदा हो सकता है। लव लाइफ के लिए आज का दिन उत्तम बताया जा रहा है तो धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। सेहत को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती है तो वहीं परिवार के साथ कहीं यात्रा पर आप जा सकते हैं।

कहां सावधान रहे मीन राशि के जातक


मीन राशि के जातक के लिए अगर शनिवार राशिफल 4 अप्रैल 2026 की बात करें तो पीपल के वृक्ष में तेल चढ़ाने से आपको लाभ मिल सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर करने की सलाह दी जाती है तो बिजनेस में धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं। मेहनत करने से काम बन सकती है लेकिन खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

 

 

Exit mobile version