---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 26 October: कैसा रहेगा आज का दिन क्या कहती है आपके ग्रहों की चाल? जानें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 October: आज इन राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी, तो वहीं इनके बनेंगे रुके हुए काम, जानें पूरा राशिफल

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 26, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 26 October: हमारे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्र की चाल के अनुसार ही आकंलन किया जाता है, तो चलिए जानते हैं आज का पूरा राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा परेशानियों भरा हो सकता है। इसके साथ ही आज मेष राशि के जातकों को जान का खतरा भी हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का दिन आज ठीक-ठाक ही गुजरेगा। आज आप अपने नियमित कार्य में व्यस्त रहेंगे। इसके साथ ही आज आपके स्वास्थ्य में भी सुधार रहेगा। आज आपको कहीं न कहीं से खुशखबरी सुनने को जरूर मिलेगी।

मिथुन राशि ( Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ मिलेगा, इसके साथ ही आज आपकी अपने पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें। आज आप अपने मित्र के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि ( Cancer)

कर्क राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना है। आज आपको पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसके लिए आज आप डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें। आज ज्यादा समय परिवार के साथ बिताएं।

सिंह राशि ( Leo)

सिंह राशि के जातकों का दिन आज व्यस्त रहेगा। आज वह अपने काम में पूरे दिन मसरूफ रहेंगे। इसके साथ ही आज आपको अपने नौकरी के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि ( Virgo)

कन्या राशि के जातकों के आज बिगड़े काम बनेंगे। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। उसके साथ ही आपके परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। आज आपको पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

तुला राशि ( Libra)

तुला राशि के जातकों का आज मन परेशान रहेगा। इस राशि के जातकों को अपने कार्य में सफलता मिलने में थोड़ी परेशानी होगी। इसके साथ ही उनका स्वास्थ्य बिल्कुल भी ठीक नहीं रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज लंबे समय से रुका हुआ काम बनेगा। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। बच्चों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। साथ ही आज अपने किसी मित्र से भी मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। इसके साथ ही आज इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जीवन में भी शांति रहेगी। लेकिन संतान के स्वास्थ्य के लिए आज आपको चिंता हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि जातक क्रोध से बचें। आज आपको अपने व्यापार में सफलता मिलेगी। इसके साथ नोकरीपेशा लोगों को भी उनके कार्य में सफलता मिलेगी। आज आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। इसके साथ ही आज आपके बने काम भी खराब हो सकते हैं। आज अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। और घर में शांति बनाने की कोशिश करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकुशल रहेगा। लेकिन आज आपको किसी पर भी आंख बंद कर कर भरोसा नहीं करना है। आज आपका सबसे करीबी ही आपको धोखा दे सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Rashifal 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Rashifal 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026