---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 5 October: आज बन रहा है चंद्र-मंगल का नवम पंचम योग, जानें किस राशि के जातकों को होगा आर्थिक लाभ।

Aaj Ka Rashifal 5 October: आज यानी 5 October को बन रहा है चंद्र-मंगल का नवम पंचम योग, जानें किस राशि के जातकों को होगा आर्थिक लाभ।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 5, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 5 October: गुरुवार यानी 5 अक्टूबर का मीन और मेष राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली रहने वाला है। चंद्र मंगल के बने नवम पंचम योग से इन राशियों को हर मामले में सफलता प्राप्त होगी। चलिए जानते हैं आज का पूरा राशिफल

मेष राशि (Aries)


मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही ज्यादा मंगलमय में रहने वाला है। आज आपको आर्थिक धन लाभ होगा। इसके साथ ही आपके काम में कोई नया कार्य भी जुड़ सकता है। आज आपका पूरा दिन काम की प्लानिंग के अनुसार चलेगा। इसके साथ ही आज आपको अपने दोस्तों से सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों का दिन आज असमंजस से भरा रह सकता है। आज आपको निर्णय लेने में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। इसलिए आज आप सोच समझकर किसी भी कार्य को करें और अपने से बड़े व्यक्ति से परामर्श जरूर करें लें।

मिथुन राशि ( Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का दिन आज काम से भरा रहेगा।आज आपके नए काम के अवसर भी खुल सकते हैं। जिसके लिए आपको छोटी-मोटी रकम की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में किसी से उधार लेने से पहले सोच समझ कर फैसला करें।

कर्क राशि ( Cancer)

आज कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल नहीं रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको कई अन्य काम भी करने पड़ सकते हैं। आज आपका पूरा दिन मिला-जुला रहेगा।

सिंह राशि ( Leo)

सिंह राशि के जातक आज अपना काम सोच विचार कर करें। आज जल्दीबाजी में लिए गए निर्णय आपके लिए काफी सारा नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके साथ ही आज आपको घर में ही रहना है। ताकि आप बाहर जाकर किसी से विवाद ना करें।

कन्या राशि ( Virgo)

कन्या राशि के जातकों जो लंबे समय से अपने व्यापार में बदलाव चाहते थे आज आपके इस काम में सफलता मिलेगी। उसके साथ ही नौकरी पेशा लोगों को भी अपने कार्य में उन्नति मिलेगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा।

तुला राशि ( Libra)

तुला राशि के जातक आज खुश रहेंगे आज आपके कई चीजों में काम बन सकते हैं। इसके साथ ही आपका रुका हुआ धन भी आज आपको मिल सकता है। हालांकि आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको एक साथ कई काम करने पड़ सकते हैं। इसके साथ ही आज आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिसकी वजह से आपके खर्चे में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius)


धनु राशि के जातकों को आज भारी आर्थिक लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन भी आज आपको मिल सकता है। इसके साथ ही नौकरी पेशा लोगों को आज उनके कार्य में सराहना ज़रूर मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn)

राशि के जातकों को आज अपने हाथ पर कंट्रोल रखना है।आज आपसे व्यर्थ का पैसा जरूर खर्च हो सकता है। ऐसे में आज पैसा खर्च करने से पहले आप सोच विचार कर ही फैसला लें। इसके साथ ही आज आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का दिन आज मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको बड़ों का सहयोग मिलेगा, जिससे की आज आप अपने कार्य में और भी आगे बढ़ेंगे। इसके साथ ही आज आपको अपने लक्ष्य को पानी का मौका मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज ग्रहों का शुभ योग बन रहा है। आज इस राशि के लोगों को हर जगह सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही वह अपने कार्य क्षेत्र में अच्छी ख्याति या यश बटोर सकते हैं। उन्हें आज अपना मनचाहा फल हासिल होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026

Rashifal 8 February 2026

फ़रवरी 7, 2026

Leave a Comment