---Advertisement---

क्या रॉयल एनफील्ड को टक्कर दे पाएगी KTM की ये धाकड़ बाइक! लॉन्च से पहले ये फीचर मचा रहे हैं बवाल

2024 KTM 890 Adventure R Rally: केटीएम की इस बाइक को कुछ दिनों पहले ही अनवील किया गया था। इसके बारे में कंपनी की तरफ से कहा गया कि वह इसकी महज 700 युनिट्स ही बनाएगी। वहीं 20 सितबंर 2023 से इसके लिए प्री-बुकिंग प्रक्रिया शुरू हुई थी। चलिए इस खबर के बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: सितम्बर 29, 2023 9:29 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 7:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

2024 KTM 890 Adventure R Rally: पिछले दिनों इस स्पोर्ट बाइक को केटीएम की तरफ से अनवील किया गया था। इसके अनावरण के समय इसके सभी फीचर्स की डिटेल सामने आ गई थी, वहीं अब इसकी प्री-बुकिंग को लेकर बड़ी खबर आई है। दरअसल, इसके लिए कंपनी ने 20 सितंबर से प्री-बुकिंग लेना शुरू किया था हालांकि, महज तीन दिनों के भीतर ही इसकी बुकिंग फुल हो गई है और दिलचस्प बात है कंपनी इस बाइक की महज 700 युनिट्स ही निर्मित करने वाली है। ऐसे में इसमें फीचर्स भी कमाल के दिए जाते हैं। जिनको लेकर इनका मुकाबला रॉयल एनफील्ड की बाइक्स से भी किया जा रहा है।

सिर्फ तीन दिन में ही फुल हो गई बुकिंग

बता दें, केटीएम ने इस बाइक की ग्लोबल स्तर पर बेचने के लिए केवल 700 युनिट्स ही बनाईं है और इसकी कीमत भी काफी ज्यादा रखी गई है लेकिन इसके बाद भी इसका जमकर क्रेज देखने को मिला है। इसकी दीवानगी का अंदाजा आप प्री-बुकिंग से लगा सकते हैं। इसके लिए 20 सितंबर 2023 से कंपनी ने प्री-बुकिंग लेना शुरु किया था हालांकि महज तीन दिनों के भीतर ही इसकी बुकिंग फुल हो गई।

मिलता है पावरफुल इंजन

2024 KTM 890 Adventure R Rally के लिमिटेड एडिशन में 899 सीसी की क्षमता के साथ आने वाला पैरेलल ट्वीन LC8c पेट्रोल इंजन प्रदान किया जाता है। अट्रैक्टिव डुअल टोन कलर में आने वाली इस बाइक को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक का इंजन 105 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 100 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करने की क्षमता रखता है। केटीएम की ये लेटेस्ट बाइक महज 3 सेकंड में ही 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 210 किमी/प्रति घंटा की है।

क्या रॉयल एनफील्ड को देगी मुकाबला?

कंपनी ने भले ही इस बाइक के 700 एडिशन ही मार्केट में लाने की बात कही है लेकिन इसका क्रेज इतना है कि लोगों ने इस बाइक का कंपेरिजन रॉयल एनफील्ड की तरफ से आने वाली बाइक्स के साथ करना शुरू कर दिया है। सीधे तौर पर इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर (Royal Enfield Interceptor) के साथ किया जा रहा है। बता दें, इस बाइक में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आने वाला 650 सीसी का इंजन दिया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026

Leave a Comment