---Advertisement---

2024 Skoda Superb: इन बदलावों के साथ मार्केट में तूफान लाएगी स्कोडा की ये सेडान, खूबियां जीत लेंगी दिल

2024 Skoda Superb: इस गाड़ी को हाल ही में ग्लोबल स्तर पर अनवील किया गया है। इस चौथी पीढ़ी की गाड़ी में कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं। चलिए जानते हैं इसमें क्या नया देखने को मिला है।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: नवम्बर 3, 2023 11:45 पूर्वाह्न

2024 Skoda Superb
Follow Us
---Advertisement---

2024 Skoda Superb: स्कोडा ने हाल ही में चौथी जनरेशन की 2024 Skoda Superb का अनावरण किया है। इस सेडान को विगत मॉडल्स की तुलना में कई सारे बदलावों के साथ पेश किया गया है। इसको देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी ने पिछले महीने पेश की गई दूसरी पीढ़ी की Kodiaq SUV से मिलता-जुलती इसकी रूपरेखा रखी है। इस न्यू सेडान में डिजाइन और बाकी फीचर्स के पैमाने पर क्या कुछ देखने को मिला है। इसी के बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

2024 Skoda Superb का डिजाइन

स्कोडा के फ्लैगशिप सेगमेंट दाखिल हुई ये गाड़ी डिजाइन के लिहाज से एकदम लग्जरी लगती है। इसमें बड़ी ग्रिल ऑफर की गई है। 5-डोर सेडान की लंबाई 43mm की है। विगत मॉडल्स में जो टेल लैंप देखने को मिलते हैं उनकी तुलना में इसमें बड़े टेल लैंप प्रदान किए गए हैं। गाड़ी को 6 कलर ऑफ्शन्स के साथ अनवील किया गया है। जिसमें व्हाइट, सिल्वर, ग्रे और ब्राउन कलर शामिल हैं।

कैसा है गाड़ी का इंटीरियर

इस गाड़ी में इंटीरियर के पैमाने पर भी कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें 13 इंच की मुख्य इन्फोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है साथ में 10 इंच की ड्राइवर डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा पुश बटन कंट्रोल, एयर कंडीशनिंग, सीट वेंटीलेशन और ड्राइव मोड्स प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फास्ट वायरलेस फोन चार्जिंग पोर्ट, एंबियंट लाइटिंग और सनरूफ भी इसमें मिल जाता है।

इंजन और सेफ्टी फीचर्स

स्कोडा की नई गाड़ी में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल मिल्ड हाइब्रिड, 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 2 लीटर डीजल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल प्लग इन हाइब्रिड इंजन मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें 10 एयरबैग, इलेक्ट्ऱॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल (ESC), एडास ADAS (advanced driver assistance system), इमरजेंसी स्टीरयरिंग असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।

इंजन1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल मिल्ड हाइब्रिड 2 लीटर टर्बो पेट्रोल2 लीटर डीजल1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल प्लग इन हाइब्रिड
शक्ति150PS204PS/265PS150PS/193PS204PS
ट्रांसमिशन7-speed DSG7-speed DSG7-speed DSG6-speed DSG
ड्राइवट्रेनFWDFWD/AWDFWD/AWDFWD

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026