---Advertisement---

2025 Hero Splendor Plus: OBD-2B कंप्लायंट इंजन, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर; डिस्क ब्रेक के साथ मिलेगी जबरदस्त माइलेज!

2025 Hero Splendor Plus: हीरो मोटोकॉर्प ने कम्यूटर बाइक सेगमेंट में अपनी फेमस बाइक में OBD-2B कंप्लायंट इंजन, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ डिस्क ब्रेक की सुविधा शामिल की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 11, 2025 12:59 अपराह्न

2025 Hero Splendor Plus
Follow Us
---Advertisement---

2025 Hero Splendor Plus: मोटरसाइकिल मार्केट में कम्यूटर बाइक का जलवा अभी भी कायम है। ऐसे में हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे फेमस बाइक 2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस को नए अंदाज में उतार दिया है। रोजाना बाइक के जरिए सफर करने वाले पहले से ही इस बाइक के दीवानें है। मगर अब पहले से एडवांस और स्टाइलिश लुक में यह बाइक लोगों के दिलों पर राज कर सकती है। साथ ही कम्यूटर बाइक सेगमेंट की बेताज बाहशाह बन सकती है। हीरो की इस स्टाइलिस बाइक में कुछ हाईटेक फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके साथ ही पावरट्रेन में भी बड़ा बदलाव किया गया है।

2025 Hero Splendor Plus में शामिल हुए एडवांस फीचर्स

हीरो मोटोकॉर्प ने 2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस कम्यूटर बाइक में कई खास अपग्रेड किए हैं। इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, कई वेरिएंट में पिलियन ग्रैब रेल और लगेज रैक, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एडवांस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन की सुविधा मिलती है। वहीं, हीरो ने इस बाइक के साइड में नए ग्राफिक्स जोड़े गए हैं। ऐसे में बाइक पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक प्रदान करती है। बाइक में एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललैंप और एलईडी डीआरएलएस को जोड़ा गया है। इसके अलावा पहले से मौजूद i3S टेक्नोलॉजी इस बाइक को राइडर्स की फेवरेट बनाती है। इस तकनीक की वजह से लोगों को एनर्जी एफिशियंसी की सुविधा मिलती है।

Photo Credit: Google
स्पेक्स2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस
इंजन97.2cc
पावर7.91bhp
टॉर्क8.05nm
ट्रांसमिशन4 स्पीड
माइलेज65 से 80KMPL

2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस में मिल सकती है धांसू माइलेज

अगर आप इन दिनों किसी रोजाना इस्तेमाल के लिए कम्यूटर बाइक तलाश रहे हैं, तो 2025 Hero Splendor Plus बाइक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। हीरो ने इस बाइक में BS6-2 एमिशन स्टैंडर्ड के साथ OBD-2B कंप्लायंट इंजन दिया गया है। इस वजह से यह बाइक अब पहले के मुकाबले काफी कम प्रदूषण करेगी।

हीरो ने इसमें 97.2cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड तकनीक के साथ इंजन दिया है। यह 7.91bhp की ताकत और 8.05nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें पहले की तरह ही 4 स्पीड गियरबॉक्स रखा गया है। मगर बाइक मेकर ने इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक की सुविधा शामिल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बाइक 65 से 80KMPL की माइलेज प्रदान कर सकती है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 78926 रुपये से लेकर 86051 रुपये है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti YMC Electric MPV

मई 15, 2026

Honda City Facelift

मई 14, 2026

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026