---Advertisement---

2025 Honda SP125 vs Bajaj Pulsar 125: डिजाइन, फीचर्स और इंजन में कौन है पैसा वसूल, खरीदने से पहले जानें अंतर

2025 Honda SP125 vs Bajaj Pulsar 125: होंडा की नई मोटरसाइकिल बजाज पल्सर 125 से टक्कर ले पाएगी। क्या इन दोनों में से होंडा की बाइक ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस देती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 26, 2024 11:00 पूर्वाह्न

2025 Honda SP125 vs Bajaj Pulsar 125
Follow Us
---Advertisement---

2025 Honda SP125 vs Bajaj Pulsar 125: होंडा टू व्हीलर्स ने साल के आखिरी कुछ दिनों में अपनी नई धांसू बाइक को उतारा है। 2025 Honda SP125 मोटरसाइकिल में कंपनी ने थोड़े बहुत बदलाव किए हैं। जापानी कंपनी ने कम्यूनिटर बाइक में रिफ्रेश लुक के साथ फ्रंट में कुछ नया जोड़ा है। मार्केट में इस बाइक का मुकाबला बजाज पल्सर 125 (Bajaj Pulsar 125) बाइक से हो सकता है। ऐसे में 2025 Honda SP125 vs Bajaj Pulsar 125 में से किस मोटरसाइकिल पर दांव लगाना सही रहेगा, आइए जानते हैं।

2025 Honda SP125 vs Bajaj Pulsar 125: कैसा है डिजाइन

होंडा की नई बाइक की बात करें तो कंपनी ने इसे ट्विक्ड डिजाइन के साथ उतारा है। बाइक के आगे के हिस्से को पहले से अधिक शार्पर और आकर्षक बनाया गया है। टैललैंप में नया एलईडी सेटअप दिया गया है। बाइक को 5 नए कलर्स में लाया गया है, इसमें Pearl Igneous Black, Matt Axis Grey Metallic, Pearl Siren Blue, Imperial Red Metallic और Matt Marvel Blue Metallic शामिल है।
वहीं, बजाज की मोटरसाइकिल में स्पोर्टी और वाइब्रेंट डिजाइन देखने को मिलता है। बाइक में स्प्लिट सीट के साथ ग्रैब रेल्स, नियोन हाइलाइट, ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। बाइक में नियोन सिल्वर, ब्लैक सोलर रेड, ब्लैक सिल्वर, प्यीटर ग्रे, ब्लू कार्बन फिबरे, रेड कार्बन फिबरे रंगों के विकल्प मिलते हैं।

2025 Honda SP125 vs Bajaj Pulsar 125: फीचर्स और इंजन

होंडा बाइक में 4.2 इंच की टीएफटी स्क्रीन, होंडा ऐप कनेक्टिविटी और टर्न बाय टर्न नेविगेशन और एलईडी इल्यूम्यूनेशन की सुविधा मिलती है। कंपनी ने इसमें 124cc का इंजन दिया है। यह 10.7bhp की ताकत और 10.9nm का टॉर्क पैदा करता है। साथ में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
दूसरी तरफ, बजाज की मोटरसाइकिल में शानदार हैंडलिंग और स्टेबिलिटी देखने को मिलती है। साथ ही सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर और हैजार्ड वार्निंग इंडीकेटर, शिफ्ट लाइट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके इंजन की बात करें तो इसमें 124.4cc का इंजन देखने को मिलता है। यह 11.8ps की पावर और 10.8nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है।

स्पेक्स2025 Honda SP125Bajaj Pulsar 125
इंजन124cc124.4cc
पावर10.7bhp11.8ps
टॉर्क10.9nm10.8nm
ट्रांसमिशन5 स्पीड5 स्पीड

कौन सी बाइक है पैसा वसूल?

एक तरफ होंडा की नई बाइक है, जिसका एक्सशोरुम दाम 91771 रुपये ड्रम ब्रेक वेरिएंट दिल्ली है। दूसरी ओर बजाज की धाकड़ मोटरसाइकिल की एक्सशोरुम कीमत 89606 रुपये डिस्क ब्रेक वेरिएंट नई दिल्ली है। आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026