---Advertisement---

2025 Hyundai Venue: Creta से मिलता-जुलता डिजाइन और केबिन में एडवांस फीचर्स देंगे प्रीमियम कंफर्ट, क्या टर्बो इंजन दे पाएगा धाकड़ परफॉर्मेंस?

2025 Hyundai Venue: Upcoming SUV 2025 हुंडई वेन्यू का डिजाइन कंपनी की फेमस गाड़ी Creta से मिलता-जुलता हो सकता है। इसका टर्बो इंजन धांसू माइलेज प्रदान कर सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 16, 2025 12:32 अपराह्न

2025 Hyundai Venue
Follow Us
---Advertisement---

2025 Hyundai Venue: कार बाजार में इन दिनों सबकॉम्पैक्ट एसयूवी की अच्छी-खासी डिमांड देखने को मिल रही है। जून 2025 में कारों की बिक्री के मामले में हुंडई क्रेटा और मारुति सुजुकी ब्रेजा ने जमकर ग्राहकों को लुभाया। इन दोनों एसयूवी की बढ़िया सेल बताती है कि लोग एसयूवी की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में Upcoming SUV 2025 हुंडई वेन्यू जल्द ही मार्केट में बड़ा धमाका कर सकती है। अपकमिंग एसयूवी में कई टॉप क्लास फीचर्स और यूनिक डिजाइन देखने को मिल सकता है।

2025 Hyundai Venue का संभावित डिजाइन

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Upcoming SUV 2025 हुंडई वेन्यू का डिजाइन काफी हद तक Hyundai Creta की तरह हो सकता है। इसके फ्रंट में क्रेटा की तरह बोल्ड ग्रिल लुक, LED हैडलाइट्स, लैंप्स के नीचे Q शेप एलिमेंट्स, L शेप में LED DRLs स्ट्रिप्स और फ्यूचरस्टिक लुक लोगों को लुभा सकता है। वहीं, अपकमिंग एसयूवी के रियर सेक्शन में नया बंपर डिजाइन मिल सकता है। कार के साइड प्रोफाइल में काफी स्पोर्टी एलिमेंट्स और नए डिजाइन के साथ अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है।

Photo Credit: Google, 2025 हुंडई वेन्यू की संभावित फोटो

2025 Hyundai Venue में मिलेगा प्रीमियम इंटीरियर और हाईटेक फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Upcoming SUV 2025 हुंडई वेन्यू में काफी प्रीमियम इंटीरियर देखने को मिल सकता है। नए डिजाइन के साथ डैशबोर्ड, अपडेटिड सेंट्रल कंसोल, नई सीट अपहोल्स्ट्री के साथ यात्रियों को बेहतर कंफर्ट दिया जा सकता है। कार में लैदरेट सीट्स, डॉयनैमिक केबिन स्पेस और कई हाईटेक फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। अपकमिंग एसयूवी में 10.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, फ्रंट एंड रियर एसी विंट्स मिल सकते हैं। सेफ्टी के मामले में इस एसयूवी में 7 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट के साथ एडवांस ADAS सुइट भी शामिल किया जा सकता है।

2025 हुंडई वेन्यू का अनुमानित पावरट्रेन

जानकारी के अनुसार, Upcoming SUV 2025 Hyundai Venue में 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। साथ ही 1.2 लीटर का नैचुअली एस्पेरिटेड इंजन और 1.5 लीटर का डीजल पावरट्रेन विकल्प आने की संभावना है। अपकमिंग एसयूवी के सभी पावरट्रेन में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है।

स्पेक्स2025 हुंडई वेन्यू का संभावित पावरट्रेन
इंजन1 लीटर टर्बो पेट्रोल
पावर114bhp
टॉर्क250nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक

2025 Hyundai Venue Price

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, Upcoming SUV 2025 हुंडई वेन्यू की कीमत 9 से 15 लाख रुपये एक्सशोरूम होने की आशंका है। मगर अभी तक अपकमिंग एसयूवी पर कार मेकर ने कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026