---Advertisement---

2026 Bajaj Pulsar 180: कर लीजिए तैयारी, जल्द धमाका कर सकती है स्पोर्टी कम्यूटर बाइक, जानदार पावर और माइलेज का कॉम्बिनेशन उड़ाएगा गर्दा

2026 Bajaj Pulsar 180: स्पोर्टी कम्यूटर बाइक सेगमेंट में जल्द ही 2026 बजाज पल्सर 180 मोटरसाइकिल एंट्री मार सकती है। इसकी पावर और माइलेज युवाओं को पसंद आ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 31, 2026 5:27 अपराह्न

2026 Bajaj Pulsar 180
Follow Us
---Advertisement---

2026 Bajaj Pulsar 180: कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में जब भी बजाज का नाम सामने आता है, तो पावर और माइलेज दोनों याद आती है। ऐसे में कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टू व्हीलर निर्माता कंपनी अपनी आइकॉनिक बाइक को नए कलेवर और हाईटेक फीचर्स के साथ लाने की प्लानिंग कर रही है। स्पोर्टी कम्यूटर बाइक सेगमेंट में यह अपकमिंग मॉडल आते ही लाखों लोगों को अपना दीवाना बना सकती है। कई हालिया लीक्स पर गौर करें, तो इसका दाम बजट कैटेगरी में रखा जा सकता है।

2026 बजाज पल्सर 180 बाइक में मिल सकता है लुभावना लुक और स्पेक्स

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 बजाज पल्सर 180 बाइक को पुराने डिजाइन लैंग्वेज पर विकसित किया जा सकता है। ऐसे में इसके लुक में कई आइकॉनिक एलिमेंट फिर से देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इसमें नई ब्लैक पेंट स्कीम दी जा सकती है, जोकि लाल और ग्रे रंग के हाइलाइट्स के साथ इसके लुक को और भी लुभावना बनाएगी। इसके बॉडी पैनल्स पर कार्बन-फाइबर जैसा फिनिश और स्प्लिट सीट डिजाइन भी दिया जा सकता है। हेडलाइट में भी थोड़ा बदलाव किया गया है और अब इसमें एलईडी लाइटिंग मिलने की उम्मीद है।

वहीं, इसके टेक स्पेक्स की बात करें, तो इसमें फुली डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, नया कंसोल के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टीबीटी की सुविधा भी देखने को मिल सकती है। साथ ही कई अन्य मॉडर्न फीचर्स से राइडर को काफी आरामदायक एहसास हो सकता है।

2026 बजाज पल्सर 180 में तहलका मचाएगा धांसू इंजन

कुछ अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 बजाज पल्सर 180 मोटरसाइकिल में सुरक्षा के लिए कई स्पेक्स आने की संभावना है। इसमें सिंगल चैनल एबीएस, ऑल डिस्क ब्रेक के साथ धांसू सस्पेंशन दिया जा सकता है। वहीं, इसमें 178.6cc का सिंगल सिलेंडर मिल सकता है। यह 17ps की पावर और 14Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। साथ में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स आ सकते हैं। कंपनी इसमें ई20 फ्यूल मानक को जारी रख सकती है। इसकी माइलेज 45kmpl हो सकती है।

उधर, इसके दाम की बात करें, तो एक्सशोरूम प्राइस 1.17 लाख रुपये रहने की उम्मीद है। यह बाइक अप्रैल के आखिर तक लॉन्च हो सकती है। हालांकि, अभी तक दो पहिया कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक सूचना साझा नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maruti YMC Electric MPV

मई 15, 2026

Honda City Facelift

मई 14, 2026

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026