---Advertisement---

2026 Hyundai Santro: क्या सच में 4 लाख की कीमत पर 30 किमी का माइलेज देगी नई सैंट्रो? लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स

2026 Hyundai Santro: सालों पहले बंद हो चुकी हुंडई की सैंट्रो कार को साल 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके लीक फीचर्स और अनुमानित कीमत चर्चाओं में है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 7, 2026 4:03 अपराह्न

2026 Hyundai Santro
Follow Us
---Advertisement---

2026 Hyundai Santro: दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई ने साल 2022 में ही अपनी बजट फ्रेडली सैंट्रो कार को बंद कर दिया था। 1998 में जब ये हैचबैक कार आयी थी तो इसकी बहुत अच्छी डिमांड थी। लेकिन इसके बाद मारुति स्विफ्ट और टाटा टियागो जैसी गाड़ियों का ये मुकबला नहीं झेल पायी और इसकी डिमांड गिरती चली गई। जिसके बाद मजबूरन कंपनी ने इसे बंद कर दिया। लेकिन अब खबरें चल रही हैं कि, इस कार को अपडेट वर्जन में साल 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत, फीचर्स और लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक फीचर्स और कीमत की काफी चर्चा है।

2026 Hyundai Santro का इंजन और संभावित माइलेज

हुंडई सैंट्रो कार को लेकर खबर है कि, इस कार में कंपनी 1.1 लीटर का इंजन दे सकती है। ये पेट्रोल और सीएनजी दोनों फ्यूल वेरियंट में आ सकती है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ही ट्रांसमिशन में लॉन्च कर सकती है। खबरों की मानें तो ये पेट्रोल में 20.3 kmpl का माइलेज और CNG के लिए 30.48 km/kg तक का माइलेज दे सकती है।

कैसा हो सकता है नई सैंट्रो का इंटीरियर?

खबरों की मानें तो कंपनी इसके टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल में अपडेट करके दोबारा से पेश करेगी। ये एक 5 सीटर हैचबैक कार हो सकती है। इस कार में सुरक्षा के लिए ABS, EBD,रिवर्स पार्किंग सेंसर और डुअल एयरबैग मिल सकते हैं।

हुंडई सैंट्रो की अनुमानित कीमत

नई हुंडई सैंट्रो को लेकर कोई भी आधिकारकि जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे पुरानी सैंट्रो से थोड़ी सी ज्यादा कीमत में पेश कर सकती है। इसे 4 लाख से लेकर 6.50 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। नई सैंट्रो को लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसीलिए ये कहना मुश्किल है कि, ये किस कीमत, फीचर के साथ कब आएगी?

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026

Kia Sorento Hybrid

अप्रैल 13, 2026

Maruti Suzuki Brezza Facelift

अप्रैल 12, 2026

KTM 350 Duke

अप्रैल 11, 2026