---Advertisement---

2027 Kia Sonet: तैयार रखिए बजट, जल्द आ सकती है धाकड़ कॉम्पैक्ट SUV, एडवांस टेक्नोलॉजी और हाइब्रिड इंजन बनाएगा दीवाना; पढ़ें लीक्स

2027 Kia Sonet: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में जल्द ही 2027 किआ सोनेट दस्तक दे सकती है। इसमें शानदार डिजाइन, दमदार खूबियां और हाइब्रिड इंजन का विकल्प देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 12, 2026 5:36 अपराह्न

2027 Kia Sonet
Follow Us
---Advertisement---

2027 Kia Sonet: पिछले एक साल के दौरान कार मार्केट में सबसे अधिक कॉम्पैक्ट गाड़ियों की मांग देखने को मिली है। ऐसे में कई वाहन कंपनियां कॉम्पैक्ट सेगमेंट को काफी गंभीरता से लेते हुए अपनी नई-नई कारों को उतारने की तैयारी कर रही हैं। इस सूची में साउथ कोरियाई कार निर्माता किआ मोटर्स का नाम भी सम्मिलित है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो किआ कंपनी ने नेक्स्ट जेनरेशन की सोनेट एसयूवी की रोड टेस्टिंग शुरू कर दी है। ऐसे में अगर आप आने वाले टाइम में नई गाड़ी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो एक बार इस आर्टिकल पर खास ध्यान दीजिए। इस आगामी कार के लीक्स आपको हैरान कर सकते हैं।

2027 किआ सोनेट का कैसा होगा डिजाइन और खूबियां?

किसी भी गाड़ी की पहचान सबसे पहले उसके लुक से होती है, ऐसे में हालिया रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो अपकमिंग 2027 किआ सोनेट एसयूवी में कई धाकड़ एक्सटीरियर अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। कार निर्माता इसमें नया फ्रंट ग्रिल, कनेक्टेड एलईडी डीआरएलएस, शार्प हेडलैंप डिजाइन, नए अलॉय व्हील्स, शार्क-फिन एंटीना, एक सनरूफ और स्पोर्टियर बंपर शामिल करने की संभावना है। कुल मिलाकर गाड़ी का बाहरी लुक काफी आट्रैक्टिव रखा जा सकता है।

वहीं, एसयूवी के इंटीरियर खूबियों की बात करें, तो इसमें 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नई अपहोल्स्ट्री, धांसू डैशबोर्ड थीम मिल सकती है। साथ ही डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले.वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कार प्ले, एबियंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, ऑटो एयर प्यूरीफायर, जेबीएल साउंड सिस्टम को जोड़ने की उम्मीद है। जबकि कार मेकर इसमें सुरक्षा के लिए 6 से अधिक एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और हाईटेक खूबियों से एडीएएस सुइट देखने को मिल सकता है।

2027 किआ सोनेट में मिलेगी माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

इंटरनेट पर आगामी एसयूवी 2027 किआ सोनेट को लेकर तहलका देखने को मिल रहा है। कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन, 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन शामिल कर सकती है। साथ ही गाड़ी की माइलेज और परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए इसमें माइल्ड हाइब्रिड तकनीक को जोड़ने की चर्चा चल रही है।

क्या है लीक प्राइस और लॉन्च डिटेल?

उधर, अपकमिंग 2027 किआ सोनेट एसयूवी की कीमत की बात करें, तो इसे 9 से 16 लाख रुपये एक्सशोरूम प्राइस पर लॉन्च करने की जानकारी सामने आ रही है। यह एसयूवी अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना है। इस गाड़ी का मुकाबला हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा और महिंद्रा XUV 3XO जैसी कारों के साथ हो सकता है। हालांकि, अभी तक कार निर्माता ने इस संबंध में कोई भी औपचारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026