Tata Aeris कार पर हुई पत्थरों की बारिश, लेकिन फिर भी नहीं हुई टस से मस, मजबूती देख फट जाएंगी आंखें

Tata Aeris : टाटा ने अपनी नई सेडान टाटा एरिस को 25 सितंबर 2026 को लॉन्च कर दिया है। ये प्रीमियम फीचर्स से लैस बजट फ्रेंडली कार है। इसकी मजबूती को टेस्ट करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देख हर कोई हैरान है।

Tata Aeris

Picture Credit: Google

Tata Aeris:  टाटा ने अपने नई सेडान कार को 25 सितंबर 2026 को लॉन्च कर दिया है।  टाटा  एरिस की पेट्रोल और सीएनजी फ्यूल वेरियंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपए है। ये गाड़ी जितनी खूबसूरत है उतनी ही मजबूत भी है। एरिस की सेफ्टी टेस्टिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें इस कार पर कई टन के पत्थर और मलवे को डाला जा रहा है। ये इतना ज्यादा है कि, टाटा की नई  सेडान पूरी तरह से ढक जाती है। लेकिन उसके बाद भी सुरक्षित रहती है।  बजट की कीमत  मेंये सेफ्टी देख हर कोई एरिस का फैंन हो गया है।

Tata Aeris का सेफ्टी टेस्ट हैरान कर रहा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें टाटा एरिस पर 20 टन का पत्थरों से भरा मलवा डाला जा रहा है। इस क्रूर डिस्ट्रक्शन टेस्ट में टाटा एरिस पर भारी पत्थर, गिट्टी और मलबा सीधा गिरा दिया गया। इतनी भारी मात्रा में पत्थरों की बारिश होने और मलबे के नीचे दबने के बावजूद इस कार का केबिन  पूरी तरह से सुरक्षित रहा।

देखें वीडियो

 

ये टस से मस नहीं हुई है।टाटा मोटर्स ने इसमें प्रीमियम और सॉलिड आयरन-स्टील का यूज किया गया है। एडवांस्ड इंजीनियरिंग के कारण ये गाड़ी बहारी झटकों को झेल लेती है। भारत NCAP  या ग्लोबल NCAP द्वारा अभी तक टाटा एरिस का आधिकारिक क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है। लेकिन फिर भी इस टेस्ट में ये पास हो गई है।

टाटा एरिस सेडान कार में क्या मिल रहा यूनिक?

टाटा एरिस को कंपनी ने टिगोर को रिप्लेस करके लॉन्च किया है। इस गाड़ी को 5.29 लाख की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके सबसे यूनिक फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 360-डिग्री कैमरा ,सेगमेंट-फर्स्ट वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स , iCNG के साथ AMT गियरबॉक्स , 10.25-इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और प्रीमियम इंटीरियर और सनरूफ के साथ 6 एयरबैग्स हर वेरियंट में मिल रहे हैं। ये 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के ट्विन-सिलेंडर सीएनजी टेक्नोलॉजी से लैस है। ये सेडान मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ आयी है। पेट्रोल पर एरिस 19.2 किमी प्रति लीटर और सीएनजी पर 28.06 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज दे सकती है।

टाटा एरिस की कीमत और मुकाबला 

टाटा एरिस को कंपनी ने पेट्रोल मैनुअल में 5.29 लाख की एक्स शोरुम कीमत और iCNG मैनुअल में 6.29 लाख की एक्स शोरुम कीमत में पेश किया है। मार्केट में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Dzire ,Hyundai Aura और Honda Amaze जैसी सेडान कारों से होगा। इसकी डिलीवरी 11 अक्टूबर 2026 से शुरु हो रही है।

Exit mobile version