Mahindra Thar Facelift : देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी महिन्द्रा की सबसे ज्यादा बिकने और पसंद की जाने वाली गाड़ियों में थार का नाम आता है। ये एक ऑफ रोडिंग कार है। जिसे कंपनी ने 5 और 3 दरवाजों के साथ पेश किया हुआ है। पहाड़ों से लेकर कीचड़ में एडवेंचर करने वालों के लिए कंपनी अब कुछ नया ला रही है। इस साल महिन्द्रा थार फेसलिफ्ट आने की उम्मीद है। खबरों की मानें तो इसमें थार रॉक्स की तरह 5 दरवाजें तो नहीं होंगे , लेकिन इसके कुछ हाईटेक फीचर्स मिल सकते हैं। महिन्द्रा इस फेसलिफ्ट को 3 दरवाजों के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके लुक में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों के अंदर सवाल है कि, क्या इसके इंजन में भी बदलाव किया जाएगा? यहां जाने थार फेसलिफ्ट की फुल लीक डिटेल्स।
Mahindra Thar Facelift के लुक में क्या हो सकते हैं बड़े बदलाव?
महिन्द्रा थार फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके लुक में होगा। ये थार रॉक्स जैसे डिजाइन के साथ आ सकती है। इसके फ्रंट में 5-स्लॉट ग्रिल डिजाइन मिल सकता है। इसमें कंपनी ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप दे सकती है। इसमें C-शेप LED DRLs और LED टर्न इंडिकेटर्स जैसे बदलाव हो सकते है। ऑफ रोडिंग को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए इसमें 18 इंच के 5-स्पोक ड्यूल-टोन डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। वहीं, री-डिजाइन फ्रंट और रियर बंपर मिल सकता है। इसके पीछे टेल लैप्स मिल सकते हैं।
महिन्द्रा थार फेसलिफ्ट की सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स
ऑफ रोडिंग को सुरक्षित बनाने के लिए Adventure Statistics Gen 2 का फीचर मिल सकता है। ये पूरे खराब रास्ते की जानकारी स्क्रीन पर देगा। इसमें 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और इतने ही साइज का बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम मिल सकता है। म्यूजिक सुनने के लिए Harman Kardon साउंड सिस्टम मिल सकता है। वेंटिलेटेड सीट्स के साथ दरवाजों पर पावर विंडो स्विचेस मिल सकते हैं। वहीं, रियर पैसेंजर्स के लिए AC वेंट्स मिल सकते हैं। सेफ्टी के लिए लेवल 2 का ADAS मिल सकता है। इसमें 540-डिग्री कैमरा मिल सकता है। इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग मिल सकते हैं।
क्या इंजन में होंगे बड़े बदलाव?
महिन्द्रा थार फेसलिफ्ट के इंजन को लेकर खबर आ रही है कि, इसमें कंपनी कोई बड़ा मकैनिकल बदलाव नहीं करेगी। इसमें 3 डोर थार वाला ही इंजन मिल रहा है। इसमें 1.5L mHawk टर्बो डीजल, 2.2L mHawk टर्बो डीजल और 2.0L mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। ये 6 ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही आएगी।
महिन्द्रा थार फेसलिफ्ट की संभावित कीमत
अभी तक महिन्द्रा थार फेसलिफ्ट की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 10 लाख से लेकर 17 लाख के आस-पास की एक्स शोरुम कीमत में उतार सकती है।
