Renault Duster Hybrid: रेनोल्ट डस्टर हाईब्रिड कार 17 अक्टूबर 2026 को लॉन्च हो रही है। इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी को कंपनी पहले से ज्यादा पावरफुल बना रही है। इसके इंजन में बड़े बदलाव हुए हैं। रेनो ने 21000 की टोकन मनी के जरिए इसकी बुकिंग शुरु कर दी है। खबरों की मानें तो इसे त्योहारी सीजन दिवाली पर डिलीवरी के लिए उतारा जाएगा। अगर आप भी प्रीमियम लुक के साथ हैवी इंजन और दमदार कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो, ये ले सकते हैं। क्योंकि इसे शहरों के साथ हल्की ऑफ रोडिगं की जा सकती है।आपको बता दें, डस्टर की थर्ड जनरेशन को इसी साल पेश किया गया है। लेकिन अब कंपनी इसे हाईब्रिड इंजन के साथ ऑटो मार्केट में लॉन्च कर रही है। जिसके कारण ये पहले से ज्यादा पावरफुल हो जाएगी।
Renault Duster Hybrid का इंजन और परफॉर्मेंस
रेनो डस्टर हाइब्रिड को सबसे अलग और यूनिक इसका दो इलेक्ट्रिक मोटर्स से लैस 1.8-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन बनाएगा। ये 160 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क देगा। इसका E-Tech 160 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन इस सेगमेंट में एक गेम चेंजर की तरह काम करेगा। जिसके कारण ये बहुत ही कम वाइब्रेशन के साथ परफॉर्मेंस देगा। इसमें 8-स्पीड इंटेलिजेंट मल्टी-मोड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल रहे हैं। ये ड्राइविंग के हिसाब से गाड़ी को ईवी और फ्यूल में बदलेगा। जिसके कारण पेट्रोल की भी बचत होगी और गाड़ी भी स्मूथ चलेगगी।
रेनोल्ट डस्टर हाइब्रिड दे सकती है ज्यादा माइलेज
रेनोल्ट डस्टर हाइब्रिड की सबसे बड़ी खूबी इसका 29 kmpl का माइलेज बताया जा रहा है। अपने सेगमेंट की ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली एसयूवी बताई जा रही है। दो इलेक्ट्रिक मोड होने के कारण ये गाड़ी 80% तक केवल इलेक्ट्रिक मोड पर चल सकती है। शहरों के हैवी ट्रैफिक में ये बहुत ही अच्छा काम करेगी।
रेनो डस्टर हाइब्रिड कितनी होगी सुरक्षित?
रेनो डस्टर हाइब्रिड बेहद सुरक्षित है। ये लेवल 2 ADAS के लैस है। इसमें सुरक्षा के लिए 17 कैमरे मिलने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग के साथ 360-डिग्री 3D कैमरा और सेंसर मिल सकता है। इस गाड़ी को भारत में हुए क्रैश टेस्ट में पहले से ही NCAP में 5 स्टार की सुरक्षा रेटिंग मिली है। अभी तक रेनोल्ट डस्टर हाइब्रिड की कीमत को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 18 लाख से लेकर 21 लाख की एक्स शोरुम कीमत में लॉन्च कर सकती है। ऑटो मार्केट इस 5 सीटर एसयूवी का मुकाबला Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid और Toyota Urban Cruiser Hyryder Hybrid के साथ हो सकता है।
