---Advertisement---

Amazon से ऑन लाइन खरीद सकेंगे Hyundai की गाड़ियां, जानें किन लोगों को मिलेगा लाभ

Amazon : ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन दुनियाभर में अपने ग्राहकों को स्मार्ट फोन से लेकर घरेलू सामना खरीदने की सुविधा दे रही है। ऐसे में कंपनी के यूजर्स सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाबर में बढ़ते जा रहे हैं। किसी को भी छोटे से सामान की जरुरत होती है वो तुरंत डिस्काउंट के साथ ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 18, 2023 10:33 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Amazon : ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन दुनियाभर में अपने ग्राहकों को स्मार्ट फोन से लेकर घरेलू सामना खरीदने की सुविधा दे रही है। ऐसे में कंपनी के यूजर्स सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाबर में बढ़ते जा रहे हैं। किसी को भी छोटे से सामान की जरुरत होती है वो तुरंत डिस्काउंट के साथ ऑर्डर कर देता है और बहुत ही आसानी से उस तक ये सारी चीजें पहुंच भी जाती हैं। ऐसे में अपनी इस खास सेवा को कंपनी और भी ज्यादा बढ़ाने जा रही है। अब अमेजन से कार भी बुक कर सकेंगे।

अमेजन पर खरीद सकेंगे Hyundai की गाड़ियां

जी हां अभी तक आप स्मार्ट फोन के साथ अन्य सामानों को बुक करते होंगे लेकिन अब आप अपनी मनपसंद कार को बुक कर सकते हैं। इसके लिए अमेजन ने कोरियाई कंपनी Hyundai से करार किया है। जिसके तहत अब Hyundai के ग्राहक इस कार को अमेजन से बुक कर सकेंगे। लेकिन आपको बता दें, ये सेवा सिर्फ अभी अमेरिका के लोगों के लिए ही लागू होगी। भारत सहित दुनिया के अन्य हिस्से के लोग इसे आने वाले साल तक बुक कर सकेंगे। अभी सिर्फ अमेजन से Hyundai ने ही एग्रीमेंट किया है।

अमेजन का क्या है प्लान

आपको बता दें, अमेजन अपनी सेवाओं को दुनियाभर के हर हिस्से में पहुंचाना चाहती है। यही वजह है कि, वो अब ऑटो मार्केट के लिए भी स्पेस दे रही है ताकि इन ग्राहकों को भी अपने तक लाया जा सके। आपको बता दें, अमेजन पर वैसे को पहले से ही गाड़ियों की एक्सेसरीज़ मिलती हैं, लेकिन अब कंपनी”अमेज़ॅन वाहन शोरूम’ साइट शुरु करने जा रहा है। यहां से गाड़ियों को बुक किया जा सकेगा। इसके ही डिलीवरी भी दी जा सकेगी। इस सर्विस से कंपनी और ग्राहक दोनों को फायदा होगा। आपको बता दें, Hyundai कोरिया की जानी मानी कंपनी है, जिसके भारत में भी काफी ग्राहक हैं, कंपनी किफायती कीमत में अच्छी गाड़ियों के लिए जानी जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone Duo

अक्टूबर 23, 2026

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Bajaj Pulsar N250SS

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 19, 2026