---Advertisement---

Automatic Cars Under 15 Lakh: दमदार इंजन और खूबसूरत इंटीरियर के साथ आती हैं Tata, Maruti सहित ये ऑटोमैटिक कारें

Automatic Cars Under 15 Lakh: यहां कुछ ऐसी गाड़ियां बताई गई हैं जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश की जाती हैं। आप अपने बजट और पसंद के हिसाब से किसी भी गाड़ी को त्यौहारी सीजन में घर ला सकते हैं। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: सितम्बर 27, 2023 6:51 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 7:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Automatic Cars Under 15 Lakh: वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों के जीवन को सरल और सुगम बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पेश करती रहती हैं। पहले के समय में गाड़ियों में मैनुअल गियरबॉक्स ही देखने को मिलता था लेकिन समय की मांग और ग्राहकों के रुझान को देखते हुए अब कंपनियों ने गाड़ियों में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा भी देनी शुरु कर दी है। ऐसे में अगर आप भी किसी ऐसी गाड़ी की तलाश कर रहे हैं, जो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती हो तो आपके लिए यहां कुछ बेस्ट गाड़ियां बातई गई हैं। जो 15 लाख रुपये के बजट में घर लाई जा सकती हैं।   

Tata Nexon EV की खूबियां

इस गाड़ी को हाल ही में लॉन्च किया गया है और खास बात है ये इलेक्ट्रिक गाड़ी है। साथ ही इसमें ट्रांसमिशन के तौर पर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाता है। यानी इसमें आपको दो सुविधाएं मिल रही हैं। इस इलेक्ट्रिक कार में 30 से लेकर 40.5kwh क्षमता वाली बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक इस गाड़ी को सिंगल चार्जिंग में 325 किमी की रेंज से लेकर 465 किमी की रेंज तक चलाया जा सकता है।

Maruti Grand Vitara में है ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

मारुति की तरफ से पेश की जाने वाली इस गाड़ी को 15 लाख रुपये से कम की एक्सशोरूम कीमत पर त्यौहारों के सीजन में घर लाया जा सकता है। यह हाइब्रिड और सीएनजी इंजन विकल्प के साथ पेश जाती है। इसमें आपको मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही ट्रांसमिशन की सुविधा मिल जाती है। इस कार में 1490 सीसी की क्षमता वाला इंजन प्रदान किया गया है। बता दें, इसकी एक्सशोरूम कीमत 10.70 लाख रुपये से शुरू होती है।

Hyundai Verna भी बन सकती है बढ़िया विकल्प

अगर आपको किसी ऐसी गाड़ी की तलाश है जो सेडान बॉडी टाइप के साथ आती हो और उसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलती हो तो आपके लिए Hyundai Verna शानदार विकल्प साबित हो सकती है। इस गाड़ी में पेट्रोल फ्यूल टाइप के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ही ट्रांसमिशन मिलते हैं। इस गाड़ी में 1497 सीसी का इंजन दिया जाता है। इस कार की कीमत 10.96 लाख एक्सशोरूम दिल्ली से शुरू होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026

Leave a Comment