---Advertisement---

Bajaj Chetak 3503: किफाएती दाम में स्टाइलिश LCD डिस्प्ले, 35 लीटर का बूट स्पेस बनाएगा दीवाना! 151KM की रेंज मचा सकती है सनसनी

Bajaj Chetak 3503: बजाज ऑटो ने अब तक का सबसे किफाएती Electric Scooter उतार दिया है। इसमें स्टाइलिश LCD डिस्प्ले, 35 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसकी 151KM की रेंज सनसनी मचा सकती है

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 29, 2025 2:28 अपराह्न

Bajaj Chetak 3503
Follow Us
---Advertisement---

Bajaj Chetak 3503: बजाज ऑटो इंडिया ने इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया अवतार उतार दिया है। बजाज चेतक 3503 Electric Scooter ने आते ही धमाका कर दिया है। इसमें काफी बोल्ड और मजबूत डिजाइन दिया गया है। टू व्हीलर मेकर बजाज ऑटो ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ अपनी परंपरा को बनाए रखा है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई सारे दमदार फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके साथ ही ग्राहकों को लुभाने के लिए इसका दाम भी किफाएती रखा गया है।

बजाज चेतक 3503 में 35 लीटर का दमदार अंडरसीट बूट स्पेस

दिग्गज दो पहिया मेकर बजाज ऑटो Bajaj Chetak 3503 Electric Scooter को मजबूती देने के लिए मैटल बॉडी का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही इसमें 2 राइडिंग मोड्स इको और स्पोर्ट्स दिया गया है। बजाज ऑटो ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 4 नए कलर्स के साथ पेश किया है। इसमें Indigo Blue, Brooklyn Black, Cyber White और Matt Grey रंग के विकल्प दिए गए हैं। बजाज ने इसमें स्टाइलिश LCD डिस्प्ले दी है। इसमें कॉल मैनेजमेंट, ब्लूटूथ, म्यूजिक की सुविधा मिलती है। इसके साथ 35 लीटर का दमदार अंडरसीट बूट स्पेस और हिल होल्ड असिस्ट फीचर दिया गया है।

Bajaj Chetak 3503 में धूम मचा सकती है 151KM की रेंज

इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बजाज चेतक 3503 अपनी पावरफुल बैटरी क्षमता के साथ धूम मचा सकता है। बजाज ने इस Electric Scooter में 3.5kWh का बैटरी पैक दिया है। कंपनी ने दावा किया है किया है कि यह सिंगल चार्ज पर 151KM की रेंज प्रदान कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 63KMPH है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर लगभग 3.25 घंटे में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। इसके फ्रंट में डिस्क और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक देखने को मिलता है।

स्पेक्सबजाज चेतक 3503
बैटरी3.5kWh
रेंज151KM
टॉप स्पीड63KMPH
चार्जिंग टाइम0 से 80 फीसदी (3 घंटे 25 मिनट में)

Bajaj Chetak 3503 Price

फेमस दो पहिया मेकर बजाज ऑटो ने बजाज चेतक 3503 Electric Scooter को अब तक के सबसे किफाएती दाम के साथ उतारा है। बजाज चेतक 3503 की कीमत 109500 रुपये रखी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 3501 वेरिएंट के मुकाबले 20000 रुपये कम निर्धारित की गई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसकी डिलीवरी मई के पहले हफ्ते से शुरू होने की संभावना है। फिलहाल इसकी डिलीवरी पर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026