---Advertisement---

Bajaj New Electric Scooter में नहीं होगा बैटरी चार्ज करने का झंझट, कम कीमत में मिल सकते हैं बढ़िया फीचर्स!

Bajaj New Electric Scooter: इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बजाज नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ला रहा है। कंपनी के नए स्कूटर को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया गया है। ऐसे में इसकी कुछ खास जानकारी सामने आई है। एक बार जानें क्या है इसकी पूरी जानकारी

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 8, 2023 10:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bajaj New Electric Scooter: भारती ऑटो बाजार में दो पहिया वाहनों का दायरा काफी बढ़ा है और ये तेजी से बढ़ भी रहा है। टू-व्हीलर सेगमेंट में कई कंपनियां अपना दम दिखा रही हैं। ऐसे में देश की कई दिग्गज कंपनियां अपने नए मॉडल्स को लाने की तैयारी कर रही हैं। इस कड़ी में बजाज ऑटो कंपनी का नाम भी शामिल है। आप जानते ही होंगे कि बजाज का चेतक स्कूटर देश में काफी मशहूर है। इसकी सेल भी अच्छी-खासी होती है। ऐसे में अब इसके नए वर्जन को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया है। बजाज के नए स्कूटर  (Bajaj New Electric Scooter) के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें न तो पेट्रोल डालने की जरुरत होगी। न ही बाकी स्कूटर्स की तरह चार्ज करने में कोई दिक्कत का सामना करना होगा। नीचे इस खबर में जानें क्या है बजाज के नए अपकमिंग स्क्टूर की लीक जानकारी।

स्पॉट किया गया Bajaj New Electric Scooter

बजाज के अपकमिंग स्कूटर को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बजाज का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक स्कूटर के डिजाइन के समान ही होगा। खबरों में दावा किया जा रहा है बजाज के इस स्कूटर में हाई क्वॉलिटि वाला डिजाइन और शानदार फीचर्स मिल सकते हैं।

Bajaj New Electric Scooter में मिल सकती है बेहतर रेंज

खबरों में ये भी दावा किया जा रहा है कि बजाज के अपकमिंग स्कूटर को बजट रेंज में उतारा जाएगा। ऐसे में इसकी कीमत चेतक से कम होने की उम्मीद है। इसके बाद भी बजाज इस स्कूटर में कई प्रीमियम फीचर्स दे सकती है। बजाज का चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर फिलहाल ओला स्कूटरों से कम रेंज देता है। ऐसे में इसके नए ईवी स्कूटर में बेहतर रेंज मिल सकती है। ऐसे में अब बजाज जल्द ही अपनी योजना पर बदलाव करते हुए कई सारी खूबियों को एड करेगी।

Bajaj New Electric Scooter में आएगी ये खूबी

लीक हुई जानकारी में बताया जा रहा है कि बजाज के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में हब मोटर गई है। साथ ही इसके फ्रंट व्हील में मोनोशॉक सस्पेंशन और रियर में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें अच्छी रेंज और बढ़िया टॉप स्पीड भी मिल सकती है। दावा ये भी किया जा रहा है कि इस स्कूटर में रिमूवएबेल बैटरी दी जाएगी। इस फीचर से ग्राहकों को बार-बार बैटरी चार्ज करने से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में एक बैटरी को निकालकर दूसरी बैटरी को डाल दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक इस बारे में कुछ भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026

Nissan Tekton

जून 23, 2026

Leave a Comment