Bajaj Pulsar N250SS का इंजन- माइलेज ही नहीं बल्कि ये फीचर्स भी हैं सबसे यूनिक, खरीदने से पहले जानें

Bajaj Pulsar N250SS : बजाज पल्सर एन250एसएस बाइक को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें पावरफुल इंजन के साथ कई स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं। खरीदने से पहले जानें क्या मिल रहा यूनिक?

Bajaj Pulsar N250SS

Picture Credit: Google

Bajaj Pulsar N250SS:  बजाज ने नई पल्सर N250SS के रुप में 21 अक्टूबर 2026 को लॉन्च की गई है। इसकी एक्सशोरुम कीमत 1.60 लाख से कम है। इस कीमत पर 249cc इंजन मिलना ही अपने आप में कंपनी की बड़ी सौगात है। इस बाइक को कंपनी ने पहले से ज्यादा स्मार्ट बना दिया है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो यूनिक फीचर्स और खूबियों के बारे में जरुर जानें।

Bajaj Pulsar N250SS बाइक में सबसे यूनिक फीचर्स क्या मिल रहे?

बजाज पल्सर एन250एसएस मोटरसाइकिल के सबसे यूनिक फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 5 इंच की कलर TFT स्क्रीन मिल रही है। इससे फोन को कनेक्ट किया जा सकता है। जिसके बाद मैप , फोन के नोटिफिकेशन देखे जा सकते हैं। इस बाइक के सबसे पावरफुल फीचर्स फास्ट टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और ऑन-स्क्रीन डॉक्यूमेंट स्टोरेज बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही इसमें कुछ ऑफ रोडिंग के फीचर्स भी मिल रहे हैं। स्लीपर क्लच, नया असिस्ट सिस्टम और क्विकशिफ्टर ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाने से मुक्ति दिलाते हैं। इसमें स्पोर्ट्स शिफ्टर , 6-स्पीड गियरबॉक्स और 4-वाल्व इंजन, राइड-बाय-वायर और डेडिकेटेड राइड मोड्स और पैनिक ब्रेक अलर्ट और एडजस्टेबल लीवर्स मिल रहे हैं। ये बाइक को सबसे यूनिक और हटकर बनाते हैं। टूटे-फूटे रास्तों पर चलने के लिए इसमें डेडिकेटेड Off-Road मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल को ऑफ करने की सुविधा मिल रही है।

बजाज पल्सर एन250एसएस मोटरसाइकिल  का इंजन , माइलेज, स्पीड  और अन्य फीचर्स

Bajaj Pulsar N250SS स्पेसिफिकेशन
इंजन 249cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड और 4-वाल्व (4V) इंजन मिल रहा है।
पावर/टॉर्क 25 PS की पावर और 22 Nm की टॉर्क को जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन 6 स्पीड ट्रांसमिशन विद स्पोर्ट्स शिफ्टर के साथ मिल रहे हैं।
माइलेज 43 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।
स्मार्ट फीचर्स इन-बिल्ट डिजिटल डॉक्यूमेंट स्टोरेज के साथ 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले मिल रही है।
ब्रेक सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिल रहा है।
मोड टूर मोड, स्पोर्ट मोड और रेन मोड मिल रहे हैं।

 

बजाज पल्सर N250SS बाइक की कीमत और मुकाबला 

बजाज की ये नई बाइक कंपनी ने 159406 की एक्स शोरुम कीमत में लॉन्च की है। इसकी बुकिंग 21 अक्टूबर 2026 को लॉन्च के साथ शुरु कर दी गई है। इस बाइक का मुकाबला Hero Xtreme 250R, Suzuki Gixxer 250 और Yamaha MT-15 V2 जैसी मोटरसाइकिल से है।

Exit mobile version