माइलेज की रानी Hero Xtreme 125R 2026 बाइक पहले से ज्यादा हुई स्मार्ट, जानें क्या हुआ सबसे बड़ा बदलाव?

Hero Xtreme 125R 2026: हीरो एक्सट्री 125R बाइक को कंपनी ने पहले से ज्यादा पावरफुल और स्मार्ट बना दिया है। जानें इसमें क्या नए फीचर्स जोड़े गए हैं?

Hero Xtreme 125R 2026

Picture Credit: Google

Hero Xtreme 125R 2026: भारतीय दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो ने अपनी एक्सट्रीम 125R बाइक को सबसे पहले मार्केट में साल 2024 में पेश किया गया था। ये मोटरसाइकिल अपने माइलेज और पावरफुल इंजन के लिए जानी जाती है।  इसका स्पोर्टी लुक हर जनरेशन को काफी प्रभावित करता है।  इस मोटरसाइकिल में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो आमतौर पर 125cc इंजन वाली बाइक में नहीं मिलते हैं। इसका डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम ग्राहकों को अपनी तरफ खींचता है। हर महीने हीरो की ये बाइक 15000 यूनिक से लेकर 20000 के आस-पास बेच देती है। अपने ग्राहकों के इसी बढ़ते प्यार को देखते हुए हीरो एक्सट्रीम125R 2026 को कंपनी ने बड़े अपडेट्स के साथ 17 अक्टूबर 2026 को लॉन्च  किया है। जिसके कारण ये पहले से ज्यादा पावरफुल और स्मार्ट हो गई है।

Hero Xtreme 125R  2026  मॉडल में क्या हुए सबसे बड़े बदलाव? 

हीरो एक्सट्रीम 125R बाइक को कंपनी ने अपडेट वर्जन के साथ 17 अक्टूबर 2026 को लॉन्च कर दिया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव डुअल-चैनल ABS ब्रेकिंग सिस्टम के साथ डुअल डिस्क ब्रेक मिलना है। 125सीसी सेगमेंट में ये फीचर पहली बार मिल रहा है। इसमें स्मार्टफोन को कनेक्ट करने के लिए नया TFT कलर डिस्प्ले और ब्लूटूथ का सिस्टम दिया गया है। जिससे फोन के मैसेज , कॉल और नोटिफिकेशन बाइक की डिस्प्ले पर देख सकते हैं। इसमें कंपनी ने महंगी हाईवे राइडिंग वाला क्रूज कंट्रोल फीचर भी दिया है। इसमें  इको, रोड और पावर वाले मोड राइड-बाय-वायर के साथ दिए हैं। अचानक ब्रेक लगने से होने वाले हादसे से चेतावनी देने के लिए कंपनी ने इसमें पैनिक ब्रेक अलर्ट और हजार्ड लाइट्स को जोड़ा है। इसके 24.7cc एयर-कूल्ड इंजन में स्प्रिंट ईवीटी इंजन अपडेट किया गया है। जिसके कारण ये पहले से ज्यादा स्मूथ हो गया है।

हीरो एक्सट्री 125R 2026  बाइक का इंजन , माइलेज और अन्य फीचर्स

Hero Xtreme 125R 2026  स्पेसिफिकेशन
इंजन 124.7 cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक से लैस फ्यूल इंजेक्शन वाला इंजन मिलता है। इसे पहले से ज्यादा स्मूथ बनाने के लिए SPRINT-EBT इंजन की टेक्नोलॉजी से लैस बनाया गया है।
स्पीड 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
माइलेज 66 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
 फ्यूल टैंक 10 लीटर फ्यूल टैंक मिलता है। इससे 550 किमी तक का सफर किया जा सकता है।
स्पीड 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।

 

हीरो एक्सट्रीम 125R की कीमत और मुकाबला 

हीरो एक्सट्रीम 125R बाइक की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 91500 हजार रुपए है। इसका टॉप वेरियंट एक्स शोरुम कीमत में 1.10 लाख के आस-पास तक का है। मार्केट में इसका मुकाबला TVS Raider 125, Bajaj Pulsar 125 और Honda SP 125 जैसी पवारफुल बाइक्स से हैं। अपडेट मिलने से इसकी कीमत में10000 से लेकर 12000 के आस-पास की कीमत का इजाफा हुआ है।

Exit mobile version