---Advertisement---

Toyota Fortuner Leader Edition 2026 को खरीदने से पहले जानें किन लोगों के लिए है सबसे बेस्ट?

Toyota Fortuner Leader Edition 2026: टोयोटा फॉर्चुनर लीडर एडिशन 2026 कार को लॉन्च कर दिया गया है। इस प्रीमियम कार में कई स्पेशल और नए फीचर्स दिए गए हैं। यहां जानें इस 7 सीटर SUV की कीमत और फुल डिटेल्स।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 10, 2026 6:18 अपराह्न

Toyota Fortuner Leader Edition 2026
Follow Us
---Advertisement---

Toyota Fortuner Leader Edition 2026:  टोयोटा ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फॉर्चुनर एसयूवी का लीडर एडिशन 9 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया है। ये अपने मार्केट में पहले से ही मौजूद मॉडल से काफी अलग है।  ये एक 7 सीटर एसयूवी है। जिसे बड़े परिवारों के लिए बेस्ट माना जाता है। टोयोटा फॉर्चुनर लीडर एडिशन 2026  काफी सुरक्षित है।  इसके साथ ही कपंनी ने इसके लुक में बड़े बदलाव किए हैं। जिसके कारण ये पहले से ज्यादा लग्जरी हो गई है।

Toyota Fortuner Leader Edition 2026 में क्या मिल रहा यूनिक?

टोयोटा फॉर्चुनर लीडर एडिशन 2026 गाड़ी वैसे तो बेहद लग्जरी और प्रीमियम है।  लेकिन ये दबंग रोड प्रजेंस और दमदार पावर इंजन के साथ शहर की सड़कों पर लॉन्ग ड्राइव पर जाने वालों के लिए बेस्ट है। टोयोटा के भरोसेमंद रीसेल वैल्यू के दीवानों के लिए भी ये एक अच्छा विकल्प है। इसके अंदर एम्बिएंट लाइटिंग और स्पोर्टी ब्लैक और मैरून डुअल-टोन इंटीरियर दिया गया है।इसके साथ ही इस कार को स्टैंडर्ड फॉर्च्यूनर से अलग लुक देने के लिए इसमें बिल्कुल नई मेश फिनिश्ड फ्रंट ग्रिल, स्पोर्टी बंपर, ब्लैक रूफ ट्रीटमेंट और 17-इंच के ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स  जोड़े गए हैं।जिसके कारण ये अंदर बैठने वालों को प्रीमियम और लग्जरी महसूस कराता है। ये  4×2 ड्राइवट्रेन के कारण बजट में फिट बैठती है और माइलेज भी बेहतर देती है।

टोयोटा फॉर्चुनर लीडर एडिशन 2026  का इंजन, माइलेज और अन्य फीचर्स

Toyota Fortuner Leader Edition 2026स्पेसिफिकेशन
इंजन2.8-लीटर 2755 cc का 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है।
पावर/टॉर्क204 PS 201 bhp की पावर और 420 Nm से लेकर 500 Nm का टॉर्क 6-स्पीड ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के आधार पर देता है।
माइलेज14 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
मोडइसमें ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट मोड दिए गए हैं।
ब्रेकवेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
स्मार्ट फीचर्स8-inch का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के लिए आता है।
सेफ्टी7 एयरबैग मिलते हैं। ये गाड़ी ANCAP और एशियन NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल रही है। इसमें ADAS नहीं मिलता है।
बूट स्पेस296 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
न्यू फीचरनया TPMS, एम्बिएंट लाइटिंग और ऑटो-फोल्डिंग शीशे दिए गए हैं।

 

नई टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन की कीमत

नई टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन को कंपनी ने भारत में 36.51 लाख की एक्स शोरुम कीमत में लॉन्च किया है। ये 7 सीटर कार मैनुअल और ऑटोमैटिक के साथ सिर्फ डीजल इंजन के साथ दोनों ही विकल्प में उपलब्ध है। इसकी आधिकारिक बुकिंग 12 अक्टूबर 2026 से शुरु हो रही है।  इस 7 सीटर प्रीमियम एसयूवी का मुकाबला भारत में MG Majestor और Gloster के साथ Mahindra Scorpio-N जैसी गाड़ियों से होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026

Delhi Pollution

सितम्बर 29, 2026