---Advertisement---

BGAUSS C12i Electric Scooter: भारत में लॉन्च हुआ दमदार रेंज देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

BGAUSS C12i Electric Scooter: इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इसमें रेंज भी बढ़िया मिल जाती है। यहां इसी के फीचर्स और रेंज के बारे में बताया गया है। चलिए जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 6, 2023 1:44 अपराह्न

BGAUSS C12i Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

BGAUSS C12i Electric Scooter: इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. यही कारण है कि कंपनियां इस सेगमेंट में खूब रुचि दिखा रही हैं। वहीं विदेशी कंपनियां भी इसमें पीछे नहीं है। हाल ही में BGAUSS ने भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। जो कि BGAUSS C12i Electric Scooter है। इसमें कंपनी कीमत के हिसाब से बढ़िया रेंज और फीचर्स ऑफर कर रही है। इसकी मोटर को पानी और धूल से प्रतिरोधक बनाए रखने के लिए इसे आईपी 67 की रेटिंग प्रमाणित की गई है। हम यहां लेटेस्ट स्कूटर को फीचर्स और कीमत के बारे में आपको बताने वाले हैं।

क्या है इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत

इस स्कूटर के बारे में दावा किया गया है कि ये सिंगल चार्ज में ARAI प्रमाणित 85 किमी की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी को जीरो से 100 प्रतिशत तक महज 4 घंटा 30 मिनट में ही चार्ज किया जा सकेगा। बता दें, इसमें जो मोटर लगाई गई है वह CAN इंबेड तकनीक से लैस है। इस फीचर का फायदा ग्राहकों को कनेक्टेड रहने में मिलेगा। इस स्कूटर पर कंपनी 5 साल की वारंटी भी ऑफर कर रही है।

BGAUSS C12i में दिए गए फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ब्रुकलिन ब्लैक, शाइनी सिल्वर, पर्ल व्हाइट, येलो ब्लैक, रेड ब्लैक और BGAUSS ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। इसमें दिए गए फीचर्स की बात करें तो इसमें सीबीएस ब्रेकिंग सिस्टम, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट की सुविधा, साइड स्टैंड सेंसर और सेफ्टी स्टार्ट स्विच प्रदान किया गया है।

फीचर्स BGAUSS C12i
रेंज85 सिंगल चार्ज
चार्जिंग टाइम4 घंटा 30 मिनट
रेटिंग आईपी 67
मोटरCAN इंबेड तकनीक मोटर में इस्तेमाल हुई है।

BGAUSS C12i Electric Scooter की कीमत और बुकिंग

इस लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की साइट पर जाकर बुक किया जा सकता है। साथ ही ऑथोराइज्ड डीलरशिप्स पर भी इसकी बुकिंग ऑन है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 99999 रुपये निर्धारित की गई है। बता दें इस कीमत पर यह 19 सितंबर तक उपलब्ध होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026