---Advertisement---

Bharat NCAP रेटिंग से उठेगा पर्दा, क्या नई Maruti Suzuki Swift को इस अग्निपरीक्षा में मिलेगी एंट्री?

Maruti Suzuki Swift 2024: Bharat NCAP टेस्ट की रेटिंग से बहुत जल्द पर्दा उठा दिया जाएगा। इसमें Maruti Suzuki Swift 2024 कार को शामिल किया जा सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 5, 2024 5:43 अपराह्न

Maruti Suzuki Swift
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Swift 2024: वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार की तरफ से कुछ समय पहले ही भारत एनसीएपी Bharat NCAP क्रैश टेस्ट की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत गाड़ियों के सेफ्टी फीचर्स का टेस्ट किया जाता है। जो इस क्रैश टेस्ट में पास हो जाता है उसे सेफ्टी की 5 स्टार रेटिंग दी जाती है।

Bharat NCAP रेटिंग क्या है?

इस क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग पाने के लिए एडल्ट सेफ्टी में 27 अंक पाने होते हैं तो वहीं, बच्चों की सेफ्टी में 41 नंबर मिलना जरुरी होता है। इसके बाद ये गाड़़ी सेफ मानी जाती है। ये टेस्ट बिल्कुल ग्लोबल NCAP टेस्ट की तरह ही है। जिसमें 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग के लिए 34 नंबर पाना जरुरी होती है। इन दोनों ही टेस्ट में गाड़ियों को क्रैश किया जाता है और फिर इसे सुरक्षा की रेटिंग दी जाती है।

Bharat NCAP ने टीजर किया जारी

Bharat NCAP एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह है इसका टीजर आना। जो कि, bncapofficial ने इंस्टाग्राम पर डाला है। इसमें जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “रोमांचक समाचार अलर्ट! भारत NCAP रेटिंग्स के आगामी रिलीज़ के साथ नवीनतम सुरक्षा रेटिंग्स की खोज करने के लिए तैयार हो जाइए। आपकी सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली जानकारियों के लिए बने रहें। ” इस टीजर में एक गाड़ी दिखाई गई है। जो कि, कोई अपकमिंग कार लग रही है। इसे देखकर लोग मारुति की नई कार Maruti suzuki Swift 2024 होने का अनुमान लगा रहे हैं।

Maruti suzuki Swift 2024 को क्या टेस्ट में मिली जगह?

Maruti suzuki Swift 2024 9 मई को पेश होने जा रही है। जिसको लेकर काफी चर्चा है।क्योंकि इस कार को काफी अपडेट किया गया है। बताया जा रहा है कि, इसमें सेफ्टी के अलग से फीचर्स जोड़े गए हैं। B-NCAP की तरफ से Crash Test के रिजल्ट को जल्द घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि, इस टेस्ट में नई Maruti suzuki Swift कार को जगह मिली है या नहीं मिली है। हालंकि लोगों को इसका काफी बेसब्री से इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026