---Advertisement---

Car Insurance Tips: पहली बार खरीद रहे हैं कार तो जान लें ये जरूरी बातें, कौन सा बीमा रहेगा आपके लिए सही

Car Insurance Tips: क्या आप नई कार खरीदने जा रहे हैं तो एक मिनट रुककर इस खबर को पढ़ लीजिए। नई कार लेने से पहले जानें आपकी कार के लिए कौन सा बीमा सही रहेगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 6, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Car Insurance Tips
Follow Us
---Advertisement---

Car Insurance Tips: देश में आज भी एक नई कार लेना काफी लोगों के लिए सपना होता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले आप कई तरह की जानकारियां जुटाते हैं। साथ ही कार खरीदने के बाद भी आप कार का ध्यान रखने से लेकर उसका रखरखाव काफी अच्छे से करते हैं। मगर कई बार लोग कार के बीमा को इतना महत्व नहीं देते हैं। ऐसे में सही बीमा न चुनने पर उन्हें आगे चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानिए कि कार के कितने तरह के बीमा (Car Insurance Tips) होते हैं और कौन सा बीमा कार के लिए सही रहेगा।

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की जानकारी

कार के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य है। नई कार खरीदते ही इसे लेना पड़ता है। इस बीमा के तहत अगर कार से कोई हादसा होता है और उस हादसे में किसी गाड़ी या इंसान को नुकसान होता है तो उसकी भरपाई के खर्च को कवर किया जाता है। ऐसे में इस बीमा के बिना कार चलाने पर वाहन चालक को जुर्माना और जेल दोनों हो सकता है।

क्रॉप्रिहेंसिव कार बीमा की खूबियां

कार के लिए क्रॉप्रिहेंसिव बीमा जरूरी होता है। इसके तहत कार को आग लगने, चोरी होने पर, विस्फोट और प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने पर क्लेम लिया जा सकता है।

एड ऑन कवरेज का फायदा

कार के लिए बीमा के साथ-साथ एक एड ऑन कवरेज भी जरूरी होता है। इसके तहत अधिक प्रीमियम का भुगतान करके वाहन चालक को अधिक कवरेज का फायदा मिल सकता है। इस पॉलिसी के जरिए रोडसाइड असिस्टेंस, रिटर्न टू इनवॉयस, इंजन प्रोटेक्शन कवर जैसे फायदे मिल सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026