---Advertisement---

Car Sales January 2026: ऑटो सेक्टर में बहार, Hyundai और Mahindra ने जनवरी में की तगड़ी बिक्री, इस मामले में बाजी मार गई Tata Motors

Car Sales January 2026: जनवरी 2026 के दौरान कारों की बिक्री अच्छी रही। हुंडई और महिंद्रा ने इस दौरान जमकर ग्राहकों को लुभाया। साथ ही टाटा मोटर्स की इस गाड़ी ने लोगों को सबसे ज्यादा दीवाना बनाया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 2, 2026 5:43 अपराह्न

Car Sales January 2026
Follow Us
---Advertisement---

Car Sales January 2026: 2026 के पहले महीने में कारों की बिक्री की रिपोर्ट सामने आ गई है। भारतीय बाजार में ग्राहकों ने जमकर नई कारों को खरीदा। ऐसे में ऑटो सेक्टर में बढ़िया तेजी देखने को मिली। हर बार की तरह, जनवरी 2026 में भी कार बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी कंपनी ने बाजी मारी और सबसे अधिक यूनिट्स की सेल दर्ज की। हालांकि, साउथ कोरियाई कार निर्माता हुंडई ने जनवरी के दौरान कारों की तगड़ी सेल रिकॉर्ड की। साथ ही महिंद्रा और टाटा मोटर्स ने भी अपनी दमदार कारों से ग्राहकों का ध्यान आकर्षित किया।

Car Sales January 2026 के दौरान हुंडई ने ग्राहकों को खूब लुभाया

हुंडई इंडिया के मुताबिक, जनवरी 2026 में कारों की सबसे अधिक मासिक सेल दर्ज की गई है। कार कंपनी ने इस दौरान 59107 यूनिट्स को भारतीय बाजार में बेचा। जबकि जनवरी 2025 के दौरान 54003 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई थी। ऐसे में सालाना आधार पर सेल में 9.45% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा, हुंडई ने निर्यात जोड़कर कुल 73137 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि जनवरी 2025 के दौरान 65603 इकाईयों का निर्यात हुआ था। ऐसे में कुल बिक्री में 11.48% की तेजी देखने को मिली।

महिंद्रा की बिक्री में आई इतनी तेजी

उधर, नए साल के पहले महीने के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा निर्यात समेत कुल 104309 गाड़ियों की बिक्री की। ऐसे में कार निर्माता को सालाना आधार पर लगभग 24 फीसदी की ग्रोथ मिली। वहीं, महिंद्रा ने भारत में 63510 यूनिट्स की सेल दर्ज की, जो कि पिछले साल जनवरी 2025 के दौरान 60659 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले 25 फीसदी अधिक है।

टाटा मोटर्स ने इस मामले में हासिल किया नंबर एक का स्थान

वहीं, टाटा मोटर्स ने जनवरी 2026 के दौरान 71066 यूनिट्स की सेल दर्ज की। ऐसे में कार कंपनी ने सबसे ज्यादा मासिक सेल रिकॉर्ड की। जनवरी 2025 में टाटा की 48316 गाड़ियों की सेल हुई। कंपनी ने बताया है कि जनवरी 2026 में भारतीय बाजार में 70222 इकाईयों की बिक्री दर्ज की गई। जबकि जनवरी 2025 में 48076 यूनिट्स की बिक्री देखने को मिली थी।

ऐसे में वार्षिक आधार पर कंपनी ने 46 फीसदी से ज्यादा ग्रोथ हासिल किया। एक्सपोर्ट के मामले में कंपनी ने 844 यूनिट्स भेजीं, जो पिछले साल की 240 यूनिट्स से काफी अधिक है, और इसमें 251.7% की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई। इसके अलावा, जनवरी 2026 में सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ी टाटा नेक्सन एसयूवी रही। इस दौरान नेक्सन गाड़ी की 23365 यूनिट्स की सेल दर्ज की गई। ऐसे में टाटा की कार इस मामले में पहले स्थान पर रही।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026