---Advertisement---

Hero Splendor Plus: हीरो की मोस्ट पॉपुलर कम्यूटर बाइक कितना माइलेज देती है? इस खास फीचर से बढ़ती है फ्यूल एफिशियंसी; कीमत 80K रुपये से कम

Hero Splendor Plus: हीरो मोटोकॉर्प की सबसे फेमस कम्यूटर बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस में कितनी माइलेज मिलती है। बाइक का खास फीचर इसे अन्य बाइक से अलग बनाता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 12, 2025 2:50 अपराह्न

Hero Splendor Plus
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus: अगर आप रोजाना यूज के लिए किसी दमदार बाइक को तलाश रहे हैं, तो आप सही जगह पर आ गए हैं। इस खबर में हम देश की नामी टू व्हीलर कंपन हीरो मोटोकॉर्प की पॉपुलर कम्यूटर बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस की बात करने जा रहे हैं। हीरो की इस कम्यूटर बाइक में स्टाइल के साथ-साथ धांसू माइलेज भी देखने को मिलती है। अगर आप डेली बाइक से सफर करते हैं, तो बढ़िया माइलेज देने वाली यह मोटरसाइकिल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

Hero Splendor Plus Price

बाइक मेकर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि हीरो स्प्लेंडर के इस मॉडल का दाम 80000 रुपये से कम एक्सशोरूम रखा गया है। हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत 79426 रुपये (स्प्लेंडर प्लस ड्रम ब्रेक OBD2B) एक्सशोरूम दिल्ली है।

Hero Splendor Plus Mileage

धाकड़ कम्यूटर बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस में 97.2cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 10.5bhp की ताकत और 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स देखने को मिलता है। ‘Bikewale’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हीरो स्प्लेंडर प्लस की माइलेज 62KMPL हो सकती है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लस
इंजन97.2cc
पावर10.5bhp
टॉर्क8.05Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड
माइलेज62KMPL

हीरो स्प्लेंडर प्लस में मिलती है यह खास सुविधा

वहीं, Hero Splendor Plus बाइक की खूबियों की बात करें, तो इसमें i3S टेक्नोलॉजी दी गई है। यह फीचर बाइक की फ्यूल एफिशियंसी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें एनालॉग मीटर, बाइक के रियर व्हील में 5 स्टेप एडजेस्टेबल सस्पेंशन के साथ सेफ्टी के लिए साइड स्टैंड इंडीकेटर की सुविधा देखने को मिलती है। इस बाइक में इंटेलीजेंस सेंसर शामिल किया गया है। इससे बाइक की पिकअप और पावर में इजाफा होता है। ऐसे में राइडर को बाइक चलाने में अधिक आरामदायक एहसास होता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026