---Advertisement---

Hero Splendor Plus Vs TVS Sport: कंफर्ट, फीचर्स और माइलेज में कौन किस पर पड़ता है भारी, खरीदने से पहले मिनटों में समझें पूरा अंतर

Hero Splendor Plus Vs TVS Sport: हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम टीवीएस स्पोर्ट बाइक में से किस मोटरसाइकिल में ज्यादा बेहतर कंफर्ट, स्टाइल और माइलेज मिलती है। किसका चुनाव करना सही साबित होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 1, 2025 6:24 अपराह्न

Hero Splendor Plus Vs TVS Sport
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus Vs TVS Sport: अक्तूबर 2025 के दौरान फेस्टिव सीजन की वजह से लोगों ने जमकर टू व्हीलर और फॉर व्हीलर वाहन खरीदे। ऐसे में नवंबर की शुरुआत के साथ कई वाहन कंपनियों के बिक्री के आंकड़े लोगों को हैरान कर रहे हैं। इसी बीच दो पहिया मार्केट में अक्सर हीरो मोटोकॉर्प की धूम देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप हीरो की किसी बाइक को घर लाने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। इस खबर में हमने हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम टीवीएस स्पोर्ट के बीच अंतर किया है। इससे आपको किसी का एक का चुनाव करने में आसानी हो सकती है।

Hero Splendor Plus Vs TVS Sport की कीमतों में अंतर

अगर कीमत की बात करें, तो हीरो स्प्लेंडर प्लस का एक्सशोरूम प्राइस 73902 रुपये दिल्ली रखा गया है। वहीं, टीवीएस स्पोर्ट बाइक का एक्सशोरूम दाम 55100 रुपये दिल्ली तय किया गया है। इस तरह से कीमत के मामले में तो टीवीएस का पलड़ा भारी नजर आता है।

हीरो स्प्लेंडर प्लस में मिलती है फ्यूल एफिशियंसी की सुविधा

वहीं, हीरो स्प्लेंडर प्लस कम्यूटर बाइक की बात करें, तो कंपनी ने इसका लुक काफी सिंपल और क्लासी रखा है। मोटरसाइकिल के साइड पैनल पर लुभावने ग्राफिक्स के साथ पारंपरिक अंदाज देखने को मिलता है। यही वजह है कि यह बाइक काफी लोगों की पसंद बनती है। इसमें एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललैंप और आरामदायक सीट मिलती है। ऐसे में बाइक राइडर आसानी से अपना सफर पूरा कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें इंटीग्रेटिड ब्रेकिंग सिस्टम को भी जोड़ा है। इस तकनीक की वजह से बाइक टू-फूटे रास्तों पर ज्यादा उछलती नहीं है। इस बाइक में आई3एस और एक्ससेंस तकनीक को शामिल किया गया है। इससे मोटरसाइकिल की माइलेज में बढ़ोतरी होती है।

इस कम्यूटर बाइक में 97.2cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 7.91bhp की ताकत और 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है। 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ फ्रंट व्हील में टेलीस्कोपिक और रियर व्हील में ड्यूल शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन देखने को मिलता है। दोनों व्हील्स पर ड्रम ब्रेक दिया गया है। बाइक का कुल वजन 112 किलोग्राम है, ऐसे में इसे आसानी से शहरी और ग्रामीण इलाकों में चलाया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी माइलेज लगभग 61KMPL के करीब रह सकती है।

टीवीएस स्पोर्ट में मिलती है यह खास टेक्नोलॉजी

उधर, 110cc सेगमेंट में आने वाली टीवीएस स्पोर्ट बाइक का डिजाइन काफी स्टाइलिश रखा गया है। दो पहिया वाहन कंपनी ने इसमें स्पोर्टी स्टाइलिश डिकाल, प्रीमियम 3डी लोगो, नए ग्राफिक्स और बोल्क लुक मिलता है। इसके फीचर्स भी काफी कमाल के हैं। इसमें एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललैंप, एलईडी डीआरएलएस और बड़ी सीट की सुविधा मिलती है। ऐसे में लंबे सफर के दौरान भी राइडर को अधिक थकान नहीं होती है। एलिम्यूनियम ग्रैब रैल और यूएसबी चार्जर और ईटीएफआई टेक्नोलॉजी दी गई है।

कंपनी ने इसमें 109.7cc का बीएस-6 इंजन दिया है। यह 8.08bhp की ताकत और 8.7Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है। दोनों व्हील्स पर ड्रम ब्रेक और सीबीएस यानी कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा दी गई है। इस बाइक का वजन भी 112 किलोग्राम है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बाइक लगभग 80KMPL की माइलेज प्रदान कर सकती है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लसटीवीएस स्पोर्ट
इंजन97.2cc109.7cc
पावर7.91bhp8.08bhp
टॉर्क8.05Nm8.7Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड4 स्पीड
माइलेज61KMPL80KMPL

आखिर दोनों में से किस बाइक को चुनना हो सकता है बेहतर

हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम टीवीएस स्पोर्ट में से किसी एक बाइक का चुनाव करना है, तो दोनों की कीमत पर ध्यान देना चाहिए। टीवीएस की बाइक हीरो की मोटरसाइकिल के मुकाबले महंगी है। साथ ही टीवीएस की बाइक में बढ़िया माइलेज मिलती है। किसी भी बाइक का चुनाव करने से पहले अपने बजट और पसंद का ध्यान रखें।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026