---Advertisement---

Hero Vida VX2 EV: क्या पुराने प्लेटफॉर्म पर आएगा हीरो विडा का नया Electric Scooter? लॉन्च से पहले लीक हुए कीमत और स्पेशल फीचर्स

Hero Vida VX2 EV: हीरो विडा का नया Electric Scooter पुराने प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जा सकता है। इसके लॉन्च से पहले इसकी कीमत और कई स्पेशल फीचर्स लीक हुए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 14, 2025 11:43 पूर्वाह्न

Hero Vida VX2 EV
Follow Us
---Advertisement---

Hero Vida VX2 EV: फेमस दो पहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प विडा कंपनी के तहत अपना किफाएती Electric Scooter लाने की तैयारी कर रहा है। जी हां, हीरो विडा आधिकारिक तौर पर बता चुके हैं कि जल्द ही इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम हीरो विडा वीएक्स2 ईवी हो सकता है। ऐसे में काफी लोग हीरो विडा वीएक्स2 ईवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह कई सारी हो सकती है। इनमें से एक है कि हीरो विडा अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को किफाएती दाम पर उतार सकते हैं।

हीरो विडा वीएक्स2 ईवी में मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हीरो विडा के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा कंपनी के पुराने प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जा सकता है। ऐसे में हीरो विडा वीएक्स2 ईवी में कुछ नए डिजाइन एलिमेंट मिल सकते हैं। मगर पुराना प्लेटफॉर्म होने की वजह से हीरो विडा के आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर में काफी हद तक पुराने स्कूटर का टच नजर आ सकता है। लीक के मुताबिक, Hero Vida VX2 EV में छोटी TFT स्क्रीन दी जा सकती है। कई हालिया लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो TFT स्क्रीन में कई एडवांस फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। इसमें TBT नेविगेशन, गूगल मैप्स, कुछ एआई खूबियों को भी जोड़ा सकता है।

Hero Vida VX2 EV Specifications

लीक के अनुसार, हीरो विडा वीएक्स2 ईवी की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें बड़ी बैटरी सेटअप आने की उम्मीद है। हीरो विडा इसमें 50kWh की बैटरी में 250KM की रेंज प्रदान कर सकती है। इसके साथ DC फास्ट चार्जर आने की संभावना है।

Hero Vida VX2 EV Price in India

जानकारी के मुताबिक, हीरो विडा का आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर किफाएती कीमत के साथ जोरदार एंट्री मार सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हीरो विडा वीएक्स2 ईवी की इंडिया में कीमत 75000 रुपये के करीब हो सकती है।

हीरो विडा वीएक्स2 ईवी की लॉन्च डेट

दो पहिया निर्माता हीरो विडा आधिकारिक तौर पर बता चुके हैं कि Hero Vida VX2 EV Launch Date 1 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026