---Advertisement---

Hero Vida VX2: लॉन्च से पहले लीक में सामने आई खास जानकारी, ड्यूल बैटरी पैक और 2 वेरिएंट में मचाएगा तहलका; जानें रेंज डिटेल

Hero Vida VX2: अपकमिंग Electric Scooter हीरो विडा वीएक्स2 में ड्यूल बैटरी पैक और 2 वेरिएंट आने की संभावना है। लॉन्च से पहले इसकी रेंज और कीमत की डिटेल लीक हो गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 28, 2025 11:52 पूर्वाह्न

Hero Vida VX2
Follow Us
---Advertisement---

Hero Vida VX2: इलेक्ट्रिक दो पहिया बाजार में कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा होता जा रहा है। शुरुआत में सिर्फ एक या दो ही नाम थे, मगर अब इसमें कई बड़ी कंपनियां भी कूद चुकी हैं। मगर इससे ग्राहकों को काफी फायदा हुआ है। हीरो विडा वीएक्स2 इलेक्ट्रिक स्कूटर चंद दिनों में मार्केट में दस्तक देने वाला है। इसकी लॉन्च की तारीख का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। इसे 1 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में इसकी कुछ खास जानकारी लीक हो गई है। अगर आप किसी धांसू Electric Scooter को खरीदना चाहते हैं, एक नजर इसकी लीक खूबियों पर जरूर डालें।

Hero Vida VX2 में नहीं मिलेगा डिस्क ब्रेक?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग हीरो विडा वीएक्स2 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर हालिया जानकारी से आपकी खुशी में इजाफा हो सकता है। इस Electric Scooter में डबल बैटरी पैक आने की संभावना है। साथ ही बैटरी को आसानी से इलेक्ट्रिक स्कूटर से हटाया जा सकेगा। वहीं, बताया जा रहा है कि हीरो विडा आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2 वेरिएंट के साथ उतार सकती है। इसमें गो और प्लस मॉडल आने की चर्चा है।

वहीं, इसे लाने से पहले टू व्हीलर कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को टीज भी कर चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें, तो दावा किया जा रहा है कि हीरो विडा आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर के निचले वेरिएंट में डिस्क ब्रेक की बजाय ड्रम ब्रेक जोड़ सकती है। वहीं, इसका डिजाइन लगभग वी2 इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसा ही हो सकता है।

Photo Credit: Google, हीरो विडा वीएक्स2 की संभावित फोटो
स्पेक्सहीरो विडा वीएक्स2 की लीक खूबियां
बैटरी2.2kWh-3.4kWh
रेंज100KM
टॉप स्पीड140KMPH
चार्जिंग क्षमताDC फास्ट चार्जर

हीरो विडा वीएक्स2 करेगा ड्यूल बैटरी पैक के साथ धमाका

जानकारी के अनुसार, Hero Vida VX2 Electric Scooter में White, Red, Blue, Yellow, Orange, Black और Grey कलर पेंट के विकल्प दिए जा सकते हैं। वहीं, इसमें कई ड्यूल टोन कलर ऑप्शन मिलने की भी संभावना है। दो पहिया मेकर हीरो विडा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.2kWh और 3.4kWh बैटरी विकल्पों को उतार सकती है। यह एक बार पूरी तरह से चार्ज होने के बाद 100KM से अधिक की रेंज प्रदान कर सकता है। इसकी रनिंग कॉस्ट काफी कम रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही TFT कलर डिस्प्ले, बेहतर स्टोरेज और नेविगेशन की सुविधा दी जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर का दाम 75000 रुपये से स्टार्ट होने की संभावना है। अभी तक हीरो विडा की ओर से इसके फीचर्स और दाम पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026