Hero Vida VXZ Electric Bike: बीते फरवरी में हीरो टू व्हीलर्स कंपनी ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा और नंबर वन दो पहिया वाहन बनी। हीरो मोटोकॉर्प ने फरवरी में सबसे अधिक टू व्हीलर्स की सेल दर्ज की। इस दौरान स्प्लेंडर बाइक और डेस्टिनी स्कूटर ने जमकर ग्राहकों को लुभाया। ऐसे में अब कंपनी इलेक्ट्रिक दो पहिया सेगमेंट में भी धमाल मचाने की तैयारी कर रही है। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हीरो कंपनी अपने ब्रांड विडा के तहत नई इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी कर रही है। हीरो विडा वीएक्सजेड इलेक्ट्रिक बाइक की कुछ स्पेशल डिटेल सामने आई है।
Hero Vida VXZ Electric Bike का आकर्षक लुक और टेक फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग हीरो विडा वीएक्सजेड इलेक्ट्रिक बाइक का डिजाइन स्ट्रीट नेकेड रखी जा सकती है। इसमें आगे की तरफ तेज एलईडी हेडलाइट और डीआरएलएस शामिल किए जा सकते हैं। कंपनी इसे सेमी फेयरिंग और मस्कुलर बॉडी के साथ स्प्लिट सीट सेटअप और स्लिम टेल सेक्शन दे सकती है। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स इसका लुक बोल्ड और प्रीमियम कर सकता है।
बताया जा रहा है कि आगामी इलेकट्रिक बाइक की प्रेरणा एक्सट्रीम 160आर बाइक से ली गई है। ऐसे में इसमें काफी आरामदायक सुविधाएं देखने को मिल सकती हैं। इसके साथ ही कंपनी इसके एडवांस टेक फीचर्स शामिल कर सकती है। फुल डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टेविटी, टीबीटी नेविगेशन, जियो फेंसिंग, फोन अलर्ट और मोबाइल ऐप से बाइक लॉक और अनलॉक की सुविधा मिलने की संभावना है।
हीरो विडा वीएक्सजेड इलेक्ट्रिक बाइक में मिल सकती है धांसू रेंज
वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हीरो विडा वीएक्सजेड इलेक्ट्रिक बाइक में 4kWh तक की बैटरी को शामिल किया जा सकता है। यह सिंगल चार्ज पर 200 से 250 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकती है। इसमें बेहतर पावर और टॉर्क क्षमता देखने को मिल सकती है। साथ ही USB चार्जिंग सपोर्ट के जरिए इस इलेक्ट्रिक बाइक को काफी कम टाइम में चार्ज किया जा सकता है।
इसके दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक के साथ कई अन्य सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसका लीक प्राइस 2 लाख रुपये के करीब रहने का अनुमान है। कंपनी इसे साल के आखिर तक भारतीय बाजार में उतार सकती है। इसका मुकाबला अल्ट्रावॉयलेट एफ77 सुपरस्ट्रीट के साथ हो सकती है। हालांकि, अभी तक हीरो ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
