---Advertisement---

Honda Activa 6G Limited Edition ने धांसू डिजाइन के साथ मार्केट में ली एंट्री, इन शानदार फीचर्स के साथ उठाएं सुपीरियर राइडिंग का मजा

Honda Activa 6G Limited Edition: जापानी की होंडा कंपनी ने भारत ने अपने मशहूर स्कूटर एक्टिवा का स्पेशल लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इसमें काफी शानदार फीचर्स के साथ धांसू डिजाइन देखने को मिलता है। जानें क्या है इसकी कीमत।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: सितम्बर 28, 2023 5:21 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 7:41 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Honda Activa 6G Limited Edition: देश की मशहूर दो पहिया वाहन कंपनी होंडा मोटर्स इंडिया ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर एक्टिवा को एक नए अंदाज में उतार दिया है। आप जानते ही होंगे कि होंडा के स्कूटर अपने खास फीचर्स की वजह से काफी लोकप्रिय हैं। अगर आपको भी होंडा के टू-व्हीलर पसंद आते हैं तो आपको एक बार होंडा के नए स्कूटर के बारे में जरूर जानना चाहिए। होंडा ने एक्टिवा 6जी लिमिटेड एडिशन (Honda Activa 6G Limited Edition) स्कूटर को शानदार ग्राफिक्स के साथ मार्केट में उतारा है।

Honda Activa 6G Limited Edition का डिजाइन

होंडा कंपनी ने एक्टिवा 6जी लिमिटेड एडिशन में दो वेरिएंट को बाजार में लॉन्च किया है। इसमें ड्यूलक्स और एच स्मार्ट वेरिएंट शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इनमें शानदार राइडिंग के साथ कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर के फ्रंट में एजी स्ट्रिप्स और विजुअल्य एफैक्ट काफी बढ़िया है। कंपनी ने साइड बॉडी पैनल पर ग्रेब रेल दी है। इस स्कूटर में डार्क कलर थीम के साथ ब्लैक क्रोम गार्निश दिया गया है। साथ ही ब्लैक्ड आउड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

Honda Activa 6G Limited Edition के फीचर्स

होंडा के इस स्कूटर में कई सारे बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं। इसमें स्मार्ट की के साथ स्मार्ट तकनीक दी गई है। इसमें स्टाइलिश ग्राफिक्स, एंपल अंडर सीट स्टोरेज स्पेस, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन के साथ बड़े फ्रंट व्हील और कई दमदार खूबियां दी गई है।

फीचर्सHonda Activa 6G Limited Edition
इंजन109.51cc
पावर7.73bhp
टॉर्क8.90nm
गियरबॉक्सCVT

Honda Activa 6G Limited Edition का इंजन

होंडा ने इस स्कूटर में 109.51cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। ये 7.73bhp की ताकत और 8.90nm का टॉर्क देता है। इसमें सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है। साथ ही दोनों व्हील्स पर ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इस स्कूटर पर 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ 7 साल की ऑप्शनल वारंटी दी गई है। इसके ड्यूलक्स वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 80734 रुपये और एच स्मार्ट वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 82734 रुपये है। ये दोनों ही एक्सशोरूम कीमत दिल्ली की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Curvv EV SeriesX

मई 6, 2026

Bajaj Avenger 220

मई 6, 2026

Mahindra ATV

मई 6, 2026

Hyundai Creta

मई 6, 2026

Ultraviolette Tesseract Electric Scooter

मई 5, 2026

2027 Hyundai Creta

मई 5, 2026

Leave a Comment