---Advertisement---

Honda SP 125: eSP टेक्नोलॉजी वाली बाइक में मिलते हैं स्पोर्टी अलॉय व्हील्स, प्रीमियम स्टाइल के साथ धूम मचाता है दमदार इंजन

Honda SP 125: होंडा की इस प्रीमियम कम्यूनिटर बाइक में eSP टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें स्पोर्टी अलॉय व्हील्स के साथ दमदार इंजन दिया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 16, 2025 5:27 अपराह्न

Honda SP 125
Follow Us
---Advertisement---

Honda SP 125: होंडा कंपनी की मोटरसाइकिल में काफी दमदार इंजन देखने को मिलता है। अगर आप इन दिनों अपनी पुरानी बाइक की बजाय किसी नई बाइक को लेने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार होंडा एसपी 125 पर नजर डाल सकते हैं। होंडा की इस बाइक में प्रीमियम स्टाइल देखने को मिलता है। इसके साथ इसमें 5 स्पोक स्पोर्टी अलॉय व्हील्स आते हैं। अगर आपको रोजाना का काम रहता है तो इस बाइक पर विचार किया जा सकता है।

Honda SP 125 बाइक को खास बनाती है eSP टेक्नोलॉजी!

जापानी टू व्हीलर कंपनी ने होंडा एसपी 125 बाइक में शानदार डिजाइन दिया गया है। होंडा ने इस बाइक के फ्यूल टैंक में डॉयनैमिक लुक दिया है। इसके साथ ऐजी ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। आपको बता दें कि इस बाइक में शार्प एलईडी डीसी हैडलैंप जोड़े गए हैं। इसके साथ बोल्ड रियर स्टांस के साथ टेल लैंप दिए गए हैं। बाइक में प्रीमियम क्रोम के साथ मफलर कवर देखने को मिलता है।

इसके अलावा eSP यानी एन्हांस्ड स्मार्ट पावर टेक्नोलॉजी इस मोटरसाइकिल को यूनिक बनाती है। यह तकनीक एसीजी इंटीग्रेशन के साथ काम करती है, ऐसे में बाइक राइडिंग के दौरान काफी अच्छा अनुभव मिलता है। होंडा ने दावा किया है कि इस बाइक में फ्रिक्शन की कमी देखने को मिलती है। इस बाइक में फुली डिजिटल कंसोल डिस्प्ले दिया गया है।

स्पेक्सहोंडा एसपी 125
इंजन123.94cc
पावर10.7bhp
टॉर्क10.9nm
गियरबॉक्स5 स्पीड

होंडा एसपी 125 प्रीमियम कम्यूनिटर में मिलता है दमदार इंजन

मशहूर दो पहिया कंपनी होंडा की इस बाइक में 123.94cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 10.7bhp की ताकत और 10.9nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स देखने को मिलता है। Honda SP 125 बाइक BS6 इंजन के साथ आती है। बाइक के दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस प्रीमियम कम्यूनिटर बाइक में सीबीएस तकनीक दी गई है। बाइक के फ्रंट व्हील में टेलीस्कोपिक और रियर में 5 स्टेप एडजेस्टेबल सस्पेंशन दिया गया है। इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 89468 रुपये दिल्ली है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026