---Advertisement---

Hyundai Creta Facelift में मिलेगा मंत्रमुग्ध करने वाला डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर्स, शुरु हुई SUV की बुकिंग

Hyundai Creta Facelift: भारतीय कार मार्केट में जल्द ही हुंडई अपनी क्रेटा फेसलिफ्ट एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 2, 2024 6:30 अपराह्न

Hyundai Creta Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta Facelift: भारतीय कार बाजार में हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट (Hyundai Creta Facelift) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को लेकर अभी तक कई तरह के दावे सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स ने अपनी अपकमिंग एसयूवी क्रेटा फेसलिफ्ट पर से पर्दा हटा दिया है। दरअसल हुंडई ने इस कार का एक टीजर जारी किया है। कंपनी ने इस गाड़ी में काफी नए फीचर्स दिए हैं। साथ ही हुंडई ने इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। चलिए इसकी आगे की डिटेल जानते हैं।

Hyundai Creta Facelift में मिलेगा शानदार डिजाइन

क्रेटा फेसलिफ्ट में मंत्रमुग्ध करने वाला शानदार स्पोर्टी डिजाइन, बोल्ड स्टांस, हैडटर्नर डिजाइन और पहले से बेहतर रोड प्रजेंस मिलेगी। कार में एलईडी हैडलैंप, एलईडी DRLS और एलईडी लाइट बार दिया जाएगा। साथ ही नए बंपर डिजाइन के साथ नए डिजइन के अलॉय व्हील्स मिलेंगे।

Hyundai Creta Facelift के वेरिएंट

वहीं, हुंडई ने अपनी आधिकारिक साइट पर बताया है कि इस कार में काफी प्रीमियम इंटीरियर्स दिए जाएंगे। इसमें शानदार इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और बहुत कुछ दिया जा सकता है। क्रेटा फेसलिफ्ट 7 वेरिएंट में आ सकती है। इसमें E, EX, S, S(O), SX, SX(Tech), SX(O ) शामिल है। इसमें 6 मोनो टोन कलर और एक ड्यूल टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन मिल सकता है।

Hyundai Creta Facelift में पावरट्रेन

क्रेटा फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर का कप्पा टर्बो चार्ज्ड GDI पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। साथ ही 1.5 लीटर का MPI पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का CRDI  डीजल दिया गया है। इसके साथ 4 ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड IVT,  6 स्पीड ऑटोमेटिक और 7 स्पीड DCT ट्रांसमिशन मिलेगा।

Hyundai Creta Facelift की बुकिंग शुरू

हुंडई ने इस कार की बुकिंग शुरू कर दी है। इस कार को बुक करने के लिए 25 हजार की राशि जमा करनी होगी। वहीं, बताया जा रहा है कि क्रेटा फेसलिफ्ट को 16 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026