---Advertisement---

Hyundai Ioniq 5 Facelift में मिल सकती है 259KM की टॉप स्पीड, आपका दिल चुराने के लिए काफी है ये खूबी!

Hyundai Ioniq 5 Facelift साउथ कोरिया की कार कंपनी हुंडई अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 5 फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। इस कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। ऐसे में इसकी टॉप स्पीड की जानकारी सामने आई है। जानें क्या है पूरी जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 2, 2023 2:50 अपराह्न

Hyundai Ioniq 5 Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Ioniq 5 Facelift: साउथ कोरिया की मशहूर कार कंपनी हुंडई मोटर्स लगातार अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रही है। इस कड़ी में कंपनी कई अपकमिंग कारों पर काम कर रही है। इसी बीच हुंडई की एक नई कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। Hyundai Ioniq 5 Facelift को हाल ही में स्पीड टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया गया है। हुंडई की इस इलेक्ट्रिक कार में काफी शानदार खूबियां दी गई हैं। जानें क्या है इस अपकमिंग कार की डिटेल।

Hyundai Ioniq 5 Facelift की लीक जानकारी

लीक हुई जानकारी में दावा किया जा रहा है कि हुंडई ने इस कार को इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कार की टेस्टिंग के दौरान इसकी कुछ स्पॉय फोटोज सामने आई हैं। इन तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें काफी बेहतरीन डिजाइन दिया जाएगा। कंपनी ने इसमें रिडिजाइन बंपर दिया है। साथ ही पार्किंग सेंसर को रिलोकेट किया गया है। इसका फ्रंट फ्रेशिया भी काफी बेहतर नजर आ रहा है।

Hyundai Ioniq 5 Facelift का संभावित पावरट्रेन

Hyundai Ioniq 5 Facelift के पावरट्रेन को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें Hyundai Ioniq 5 वाला बैटरी पैक ही रह सकता है। इसमें दो बैटरी पैक मिल सकते हैं। इसमें 58.2kwh बैटरी पैक 354km की रेंज और 77.4kwh बैटरी 488km की रेंज दे सकता है। दावा किया जा रहा है कि ये कार 259km की अधिकतम स्पीड दे सकती हैं। ये कार 0 से 100km की स्पीड 3.4 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसकी कीमत की कोई जानकारी नहीं है, मगर बताया जा रहा है कि ये 50 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर आ सकती है। इस इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट कार को अगले साल तक रिवील किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026