---Advertisement---

Tata Punch को टक्कर देने आ रही Hyundai माइक्रो एसयूवी Exter, कम कीमत मे मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

Hyundai इंडियान ऑटो मार्केट में जल्द ही अपनी नई माइक्रो SUV Exter को लॉन्च करेगी और इसके बारे में कंपनी ने पिछले हफ्ते बताया था। इस कार की टक्कर Tata की Punch कार से होगी।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 21, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Exter: Hyundai इंडियान ऑटो मार्केट में अपनी नई Exter नाम से एक माइक्रो SUV लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इसके बारे में कंपनी ने पिछले हफ्ते बताया था। इस कार को खास तौर से भारतीय बाजार के लिए ही तैयार किया जा रहा है। कंपनी ने अपनी इस अपकमिंग एसयूवी की लॉन्चिंग को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस माइक्रो SUV को Hyundai दिवाली से पहले लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि इस आने वाली Exter एसयूवी का प्रोडक्शन जुलाई महीने से शुरू किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इस एसयूवी के बारे में सभी जानकारियां।

ये भी पढ़ें: 700km की रेंज से गर्दा उड़ाने आ रही Volkswagen ID.7 Electric Car, फीचर्स को देख दुश्मनों को लगी मिर्च

Hyundai Exter की संभावित टेक्निकल स्पेसिफिकेशन

Hyundai Exter SUV को Grand i10 Nios वाले प्लेटफॉर्म ही बनाया जाएगा। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। यह अपकमिंग एसयूवी दो इंजनों ऑप्शन के साथ लॉन्च की जा सकती है, जिसमें एक 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन और दूसरा 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल होगा। इस आने वाली कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है। पेट्रोल इंजन के अलावा यह कार CNG वेरिएंट में भी नजर आ सकती है।  इसमें 15-इंच के अलॉय वील्स देखने को मिल सकते हैं।

Hyundai Exter के संभावित फीचर्स

यह मिनी Hyundai Exter SUV Hyundai की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस होगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए रिवर्स पार्किंग कैमरा और 6 एयरबैग दिए जा सकते हैं। इनके अलावा ऑटोमैटिक AC, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी इसमें देखने को मिल सकते हैं। इस अपकमिंग कार में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के अलावा एपल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ में 8-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट दी जा सकती है।

कितनी हो सकती है Hyundai Exter की कीमत

Hyundai Exter को 6 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत से लेकर 10 लाख रूपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। अभी इसकी लॉन्चिंग को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। इस कार का मुकाबला टाटा पंच से होगा।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026