---Advertisement---

Hyundai Venue 2025 पर मिल सकती है जानदार माइलेज, सुरक्षा के साथ नहीं होगा कोई समझौता; जानें संभावित प्राइस समेत सभी लीक्स

Hyundai Venue 2025: हुंडई की अपकमिंग एसयूवी में स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, सेफ्टी के लिए एडीएएस पैक को शामिल किया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 16, 2025 6:25 अपराह्न

Hyundai Venue 2025
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Venue 2025: साल के आखिर में वाहन कंपनियां लोगों को लुभाने के लिए अक्सर नई कारों को लॉन्च करती हैं। ऐसे में क्रेटा बनाने वाली हुंडई मोटर्स जल्द ही अपनी लोकप्रिय एसयूवी वेन्यू को नए अवतार में उतार सकती है। अब तक कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि कार कंपनी दिवाली के बाद हुंडई वेन्यू 2025 एसयूवी को लॉन्च कर सकती है। इसी बीच अपकमिंग कार की कई धांसू खूबियां और एक्सटीरियर डिटेल लीक हुई है।

Hyundai Venue 2025 अगले महीने हो सकती है लॉन्च

कई ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हुंडई वेन्यू 2025 एसयूवी 6 नवंबर 2025 को इंडियन बाजार में दस्तक दे सकती है। वहीं, इसका शुरुआती दाम 8 से 15 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की संभावना है। हालांकि, अभी तक सामने आई यह जानकारी सिर्फ अफवाहों पर आधारित है।

हुंडई वेन्यू 2025 एसयूवी के बाहरी लुक में हो सकते हैं कई बदलाव

रिपोर्ट्स के अनुसार, हुंडई की आगामी एसयूवी का आगे का लुक पूरी तरह से नया हो सकता है। कार के फ्रंट में नई ग्रिल, एलईडी हैडलैंप और रियर सेक्शन में एलईडी टेललैंप और एलईडी लाइट बार आने की उम्मीद है। इसके साथ ही एसयूवी का बैक डिजाइन काफी लुभावना होने की चर्चा चल रही है। एसयूवी में 18 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स आने की उम्मीद है।

एडवांस फीचर्स और इंटीरियर लुक कर सकता है मदहोश

वहीं, अपकमिंग कार के इंटीरियर में नई थीम के साथ डैशबोर्ड, लैदरेट सीट्स, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, स्टीयरिंग व्हील पर स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स और रियर आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा कंपनी सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर्स, हाई स्पीड अलर्ट और लेवल-2 एडीएएस का हाईटेक पैक जोड़ा जा सकता है।

स्पेक्सहुंडई वेन्यू 2025 की अनुमानित डिटेल
इंजन1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल
पावर170bhp
टॉर्क200Nm
गियरबॉक्समैन्युअल-एएमटी
माइलेज18 से 20KMPL

धाकड़ माइलेज आते ही बनाएगी लोगों को दीवाना

उधर, कई लीक्स में बताया जा रहा है कि हुंडई की आगामी कार में 18 से 20KMPL तक की माइलेज मिल सकती है। इसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह 170bhp की ताकत और 200Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स मिलने की संभावना है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस गाड़ी के संबंध में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026