---Advertisement---

भारत में लॉन्च हुई Jeep Compass facelift, फीचर्स में देती है Hyundai Alcazer, Tata Harrier को कड़ी टक्कर

Jeep Compass facelift: अमेरिकन ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी जीप ने हाल ही में इस गाड़ी को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी शुरूआती कीमत 20.49 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी गई है। हम यहां इसी गाड़ी में के इंजन और फीचर्स के बारे में बात कर रहे हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 17, 2023 6:00 अपराह्न

Jeep Compass facelift
Follow Us
---Advertisement---

Jeep Compass facelift: अमेरिकन ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी जीप एसयूवी सेगमेंट में अपना अलग ही रुतबा रखती है। क्रिसलर ऑटोमोबिल्स के स्वामित्व में काम करने वाली इस कंपनी ने हाल ही में Jeep Compass का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च किया है। इस लाइनअप में कंपनी की तरफ से 4×2 ब्लैक शार्क एडिशन भी जोड़ा गया है। इसकी शुरूआती कीमत 20.49 लाख रुपये एक्सशोरूम के हिसाब से रखी गई है। जो टॉप एंड वेरिएंट के लिए 23.99 लाख रुपये तक जाती है। हम यहां आपको इसी गाड़ी के बारे में बताने वाले हैं।

Jeep Compass facelift का इंजन

Jeep Compass facelift के 2WD रेड ब्लैक एडिशन में 2.0 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन प्रदान किया गया है। कंपस के इंजन के 9 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। गाड़ी का इंजन 168 बीएचपी की शक्ति और 350 एनएम का आउटपुट टॉर्क निकालने की क्षमता रखता है। कंपनी के मुताबिक यह गाड़ी 16.2 किमी/प्रतिलीटर का माइलेज ऑफर करती है। वहीं ये 9.8 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। गाड़ी के सभी ट्रिम वेरिएंट्स में स्टार्ट-स्टॉप बटन की सुविधा भी दी गई है।

फीचर्स Jeep Compass facelift
इंजन2.0 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन
शक्ति168 बीएचपी की शक्ति
टॉर्क350 एनएम का आउटपुट टॉर्क
ट्रांसमिशन9 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन

Jeep Compass facelift ब्लैक डार्क एडिशन

Jeep Compass facelift ब्लैक शार्क एडिशन 4×2 सेगमेंट में ऑटोमैटिक वेरिएंट्स के साथ आती है। इसमें फीचर्स के तौर पर साइड ग्रिल, क्रोम बेल्टलाइन दी गई है। साथ ही स्लीक ब्लैक फिनिश के साथ जीप मेरेडियन से मिलती जुलती डुअल टोन डिजाइन दी गई है। इसमें 10.1 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही पैनोरोमिक सनरूफ और वायरलैस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। ब्लैक डार्क एडिशन के इंटीरियर में ब्लैक कलर थीम प्रदान की गई है। जो देखने में काफी खूबसूरत लगती है।

इनसे होती है टक्कर

जीप कंपस फेसलिफ्ट के प्रतिद्वंदी के तौर पर आने वाली गाड़ियों की बात करें तो इसका मुकाबला Hyundai Alcazer, Tata Harrier, Tata Safari से होता है।

कलर ऑप्शन्स

इस लेटेस्ट एसयूवी को गैलेक्सी ब्लू, टेक्नो मैटेलिक ग्रीन, डायमंड ब्लैक, एक्सोटिका रेड, मिनिमल ग्रे, पर्ल व्हाइट और सातवां कलर ब्रिलियंट ब्लैक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Aeris

सितम्बर 25, 2026

Mahindra Scorpio Lifestyler

सितम्बर 24, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 24, 2026

Mahindra Thar Roxx

सितम्बर 23, 2026

Tata Aeris

सितम्बर 21, 2026

Maruti Suzuki Baleno S-CNG

सितम्बर 19, 2026