---Advertisement---

Kia Syros EV: कवच जैसी सेफ्टी के साथ मिलेगी 473km की रेंज! क्या पहली बार बजट वाली कार में मिलने जा रहे प्रीमियम फीचर्स?

Kia Syros EV: किआ सिरोस ईवी को इसी साल भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ये एक मिड रेंज गाड़ी बताई जा रही है। जिसमें तमाम सारे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। ये एक बजट फ्रेंडली ईवी बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 14, 2026 5:42 अपराह्न

Kia Syros EV
Follow Us
---Advertisement---

Kia Syros EV: किआ एक बार फिर से ईवी मार्केट में धमाका करने जा रही है। कंपनी ने पहली बार साल 2025 में किआ सिरोस को ओटो मार्केट में उतारा था। ये पेट्रोल और डीजल वेरियंट में मौजूद है। लेकिन कंपनी अब इसका इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने जा रही है। ये एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। जो अपने प्रीमियम फीचर्स और स्पेस के लिए जानी जाती है। किआ की ये गाड़ी एक कवच की तरह सुरक्षित है। इसमें लेवल 2 का ADAS मिलता है।  अब इसी गाड़ी में कुछ बड़े बदलाव करके कंपनी ईवी वेरियंट में पेश करने जा रही है। खबरों की मानें तो इसे जुलाई 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी का मुकाबला टाटा, महिन्द्रा और एमजी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा।

Kia Syros EV कितना सुरक्षित होगी?

किआ सिरोस ईवी बेहद सुरक्षित बताई जा रही है। इसमें लेवल 2 का ADAS मिल सकता है। क्योंकि इसके पेट्रोल और डीजल वेरियंट में यही मिलता है। इस गाड़ी को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार की रेटिंग मिली हुई है। सुरक्षा के लिए चारों टायरों में डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं। वहीं, 360 डिग्री का कैमरा मिल सकता है। बैटरी की सुरक्षा के लिए IP67 रेटिंग मिल सकती है। ये पानी और धूल से बचाएगी।

किआ सिरोस ईवी की बैटरी, रेंज और चार्जर

किआ सिरोस ईवी में 42 kWh और 51.4 kWh के दो बड़े बैटरी पैक मिल सकते हैं। जिसके कारण ये इलेक्ट्रिक कार
450 किमी की रेंज से लेकर 473 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसमें 133 bhp की पावर और 255 Nm की टॉर्क जनरेट करने वाली पावरफुल मोटर मिल सकती है। डीसी फास्ट चार्जर से ये कार को 1 घंटे में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज कर सकती है।

किआ की नई ईवी के स्मार्ट फीचर्स

किआ सिरोस ईवी में सबसे बड़े अपडेट इसकी सीट में मिल सकते हैं। पीछे की सारी सीटों पर वेंटिलेशन मिल सकता है। गाड़ी में दूसरे इलेक्ट्रिक डिवाइस को चार्च करने के लिए V2L और V2V चार्जिंग खासियत मिल सकती है। खबरों की मानें तो कंपनी इसके इंटीरियर में ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले दे सकती । इसमें राइडर की सहुलियत के लिए तीन डिस्प्ले मिल सकती हैं। वहीं, ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ दिया जा सकता है।

किआसिरोस का लुक कैसा होगा?

खबरों की मानें तो, किआ सिरोस के लुक भी बदलाव किया जा सकता है। इसके फ्रंट में टाइगर नोज ग्रिल मिल सकते हैं। इसका फ्रंट बॉक्सी और स्कुलर हो सकता है। वहीं, 17 इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं।

किआ सिरोस इलेक्ट्रिक कार की अनुमानित कीमत

किआ सिरोस इलेक्ट्रिक कार की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन इसे 14 लाख से लेकर 20 लाख के आस-पास की एक्सशोरुम कीमत पेश किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

News Hyundai i20

जून 6, 2026

Tata Punch EV

जून 6, 2026

Tata Avinya EV

जून 5, 2026

Kawasaki KX327

जून 4, 2026

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel

जून 4, 2026

Citroen eC3 X EV

जून 3, 2026